Kerala सीएम ने IAS अधिकारी बी अशोक और एन प्रशांत का सस्पेंशन किया रद्द, पिछली सरकार का पलटा फैसला
Kerala News: केरल से एक बड़ा प्रशासनिक अपडेट सामने आया है। केरल की कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ की सरकार ने दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों बी अशोक और एन. प्रशांत को फिर से सेवा में बहाल कर दिया है। इन्हें पूर्व की विजयन सरकार के दौरान सस्पेंड किया गया था, लेकिन अब मुख्यमंत्री वीडी सतीशन सरकार ने समीक्षा के बाद उनका निलंबन खत्म कर दिया गया है।
बहाली का फैसला कैसे हुआ?
सामान्य प्रशासन विभाग ने पूरे मामले की विस्तृत समीक्षा की और उसके बाद निलंबन हटाने की सिफारिश की। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने रविवार को आधिकारिक आदेश जारी कर दोनों अधिकारियों की बहाली का ऐलान कर दिया। हालांकि, दोनों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

क्यों हुआ था निलंबन
बी. अशोक और एन. प्रशांत दोनों पर सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन के आरोप लगे थे। एन. प्रशांत को नवंबर 2024 में सोशल मीडिया पर तत्कालीन अतिरिक्त मुख्य सचिव ए. जयतिलक की सार्वजनिक आलोचना करने के बाद निलंबित किया गया था। उनका निलंबन करीब दो साल तक चला और बीच-बीच में इसे बढ़ाया भी गया। बी. अशोक को इस साल अप्रैल में मीडिया से बातचीत के बाद सस्पेंड किया गया था, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर सरकारी नीतियों पर सवाल उठाए थे। यह निलंबन विधानसभा चुनाव नतीजों से ठीक पहले हुआ था।
राजनीतिक सियासत भी गर्म
इन दोनों अफसरों की बहाली को राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है। दोनों ने पहले एलडीएफ सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए थे। विपक्ष में रहते हुए कांग्रेस ने भी आरोप लगाया था कि एलडीएफ सरकार असंतुष्ट अफसरों पर कार्रवाई करके आलोचना दबाने की कोशिश कर रही थी।
आगे क्या होगा?
हालांकि दोनों अफसरों को बहाल कर दिया गया है, लेकिन उनके खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही अभी खत्म नहीं हुई है। सामान्य प्रशासन विभाग के आदेशों के मुताबिक यह प्रक्रिया नियमों के अनुसार आगे जारी रहेगी। साथ ही उम्मीद है कि जल्द ही दोनों को नई पोस्टिंग मिल सकती है।













Click it and Unblock the Notifications