केरल सरकार ने लॉकडाउन में ढिलाई से किया इनकार, कहा-गृह मंत्रालय को हुई 'गलतफहमी'
नई दिल्ली। केरल सरकार ने लॉकडाउन में आज से कुछ छूट देने का ऐलान किया है। इसपर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। अब केरल सरकार ने केंद्र के नोटिस का जवाब दिया है। केरल सरकार ने कहा है कि कहीं कुछ 'गलतफहमी' हुई है जिसके कारण केन्द्र ने लॉकडाउन के नियमों में ढील पर आपत्ति जताई है। केरल सरकार ने साफ कहा है कि, उन्होंने लॉकडाउन को कमजोर नहीं किया है।
Recommended Video

हमने केन्द्र के दिशानिर्देशों के अनुरूप ही ढील दी है: केरल
गृह मंत्रालय के नोटिस का जवाब देते हुए राज्य के पर्यटन मंत्री कदमपल्ली सुरेन्द्रन ने बंद के दिशानिर्देशों में ढील के आरोपों से इनकार किया। उन्होंने कहा, हमने केन्द्र के दिशानिर्देशों के अनुरूप ही ढील दी है। मुझे लगता है कि कहीं कुछ गलतफहमी है जिसके कारण केन्द्र ने स्पष्टीकरण देने को कहा है। एक बार हम जवाब दे दें तो फिर सब ठीक हो जाएगा। महामारी से लड़ने के संबंध में केन्द्र और राज्य का रुख एक समान है। जो कदम उठाए गए हैं उनमें कोई विरोधाभास नहीं है। यह सिर्फ एक गलतफहमी है और हम इसे दूर कर देंगे।
राज्य सरकार कोरोना लॉकडाउन को लेकर गंभीर है: केरल सरकार
उन्होंने कहा कि बंद और नियमों में ढील राज्य और देश के लिए नई बात है और राज्य सरकार, जो भी भ्रम हैं उन्हें कुछ घंटों में दूर कर देगी। वहीं केरल के मुख्य सचिव टॉम जोस ने कहा कि, केरल को केंद्र से एक पत्र मिला है (लॉकडाउन दिशानिर्देशों के कमजोर पड़ने के बारे में)। हम चर्चा कर रहे हैं कि क्या किया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर जरूरी संशोधन किए जाएंगे। राज्य सरकार कोरोना लॉकडाउन को लेकर गंभीर है।

केरल ने इन गतिविधियों में दी छूट
केरल सरकार ने जिन अतिरिक्त गतिविधियों को अनुमति दी है उनमें स्थानीय कार्यशालाओं, हज्जाम की दुकान, रेस्तरां, पुस्तक भंडार, नगर निकाय के तहत आने वाले एमएसएमएई, शहरों एवं कस्बों में थोड़ी दूरी की बस यात्रा, चार पहिया वाहन की पिछली सीट पर दो यात्रियों और स्कूटर पर पिछली सीट पर बैठकर यात्रा करना शामिल है। राज्य सरकार की ओर से नियमों में ढील देने के बाद सोमवार को सैकड़ों की संख्या में लोग सड़कों पर निकल आए। गृह मंत्रालय ने कहा कि यह गृह मंत्रालय की ओर से जारी दिशा-निर्देशों को हल्का करना और आपदा प्रबंधन कानून के तहत 15 अप्रैल को जारी उसके आदेश का उल्लंघन करना है। केरल सरकार ने दो क्षेत्रों में कोविड-19 के संबंध में लागू बंद की पाबंदियों में ढील देने की घोषणा की है जिसके तहत सोमवार से इवन-ऑड आधार पर निजी वाहनों समेत अन्य को तथा होटलों में बैठकर खाना खाने की सेवा शुरू करने की अनुमति दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications