Kerala Floods: केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए कई राज्यों ने किया मदद का ऐलान

केरल अब तक की सबसे भयानक त्रासदी से जूझ रहा है। इस दक्षिण राज्य में आई बाढ़ से अब तक 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। केरल की मदद के लिए हर तरफ से मदद के हाथ आगे बढ़ रहे हैं।

Kerala Floods

नई दिल्ली। केरल अब तक की सबसे भयानक त्रासदी से जूझ रहा है। इस दक्षिण राज्य में आई बाढ़ से अब तक 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। केरल की मदद के लिए हर तरफ से मदद के हाथ आगे बढ़ रहे हैं। शनिवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल को 500 करोड़ का राहत पैकेज देने का ऐलान किया है। इसके अलावा कई राज्यों ने केरल को सहायता देने की घोषणा की है। ओडिशा, पंजाब, हरियाणा सहित कई राज्य केरल की मदद को आगे आए हैं।

केरल के मदद को आगे आए राज्य

केरल के मदद को आगे आए राज्य

केरल में आई बाढ़ ने पूरे राज्य में भयंकर तबाही मचाई है। बाढ़ से पीड़ित लोगों की मदद करने के लिए केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मुख्यमंत्री डिस्ट्रेस रिलीफ फंड के द्वारा मदद मांगी है। इसके अलावा सेना और कई एनजीओ राज्य में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दिन-रात कार्य कर रहे हैं। अब केरल की मदद के लिए कई राज्य भी आगे आए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केरल को 10 करोड़ रुपये की मदद देने का ऐलान किया है। केजरीवाल ने बाढ़ हालातों पर केरल सीएम से बात भी की।

पंजाब-ओडिशा ने भी की सहायता

पंजाब-ओडिशा ने भी की सहायता

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने केरल को 10 करोड़ रुपये की मदद देने का ऐलान किया है। पंजाब द्वारा दिए गए 10 करोड़ रुपये में से 5 करोड़ मुख्यमंत्री डिस्ट्रेस रिलीफ फंड में दिए जाएंगे, वहीं 5 करोड़ रुपये सामान के रूप में केरल भेजा जाएगा। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी त्रासदी से जूझ रहे केरल को 5 करोड़ रुपये की मदद देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही ओडिशा के मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए नावों के साथ 245 फायर कर्मियों को भेजने की घोषणा की है। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने 5 करोड़ राशि बाढ़ पीड़ितों के लिए दान दी है।

एसबीआई ने दिए 2 करोड़ रुपये

एसबीआई ने दिए 2 करोड़ रुपये

बिहार के मुख्यमंत्री ने भी मुख्यमंत्री डिस्ट्रेस रिलीफ फंड के जरिये केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए 10 करोड़ की मदद दी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी केरल के लिए 10 करोड़ की सहायता का ऐलान किया। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक ने भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 2 करोड़ रुपये दान दिए हैं। एसबीआई ने मुख्यमंत्री डिस्ट्रेस रिलीफ फंड को 2 करोड़ रुपये की मदद भेजी है। वहीं एसबीआई ने सुविधाओं पर लगने वाले चार्ज में भी छूट दी है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ पीड़ितों को 10 करोड़ की मदद दी है।

महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़ ने भी दिया दान

महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़ ने भी दिया दान

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र सरकार की तरफ से केरल को 20 करोड़ रुपये की तत्काल सहायता की घोषणा की है। गुजरात भी केरल की मदद के लिए आगे आया है। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने मुख्यमंत्री डिस्ट्रेस रिलीफ फंड में 10 करोड़ रुपये दान दिए हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भी केरल सीएम पिनराई विजयन से फोन पर बात की और उन्हें हर संभव मदद देने का वादा किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केरल की मदद के लिए 15 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री डिस्ट्रेस रिलीफ फंड में दिए हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+