Kerala: पिछले 100 वर्षों की सबसे भयावह बाढ़, 164 फीसदी बारिश
नई दिल्ली। केरल में पिछले एक दशक की सबसे भयावह बारिश ने यहां के लाखों लोगों को बेघर कर दिया है। केरल की बाढ़ में सैकड़ों लोगों की जान चली गई और हजारों घर पानी में बह गए। केरल में इस भयावह बारिश का सिलसिला 8 अगस्त 2018 को शुरू हुआ और अगले 10 दिन तक हुई लगातार बारिश ने हर तरफ पानी ही पानी भर दिया। जिसकी वजह से 50000 से अधिक घर डूब गए।

भयावह तस्वीर
केरल में आई इस बाढ़ की तस्वीर को द ऑपरेशनल लैंड इमेजर ने लैंडसेट 8 के जरिए लिया है, जिसमे देखा जा सकता है कि 6 फरवरी 2018 और बाढ़ के बीच के प्रदेश के हालात थे। यूरोपियन स्पेस एजेसी सेंटिनेल-2 ने 22 अगस्त 2018 को केरल की तस्वीर ली है, जिसमे देखा जा सकता है कि बाढ़ के बाद और पहले यहां के क्या हालात थे। इस तस्वीर में नीले रंग से पानी को दिखकाया गया है, जबकि पेड़ पौधों को हल्के हरे रंग से दिखाया गया है।

नदियों के पानी ने मचाई तबाही
प्रदेश में तमाम नदियों को भी इसमे दर्शाया गया है, जिनमे लबालब पानी भरा है। करूवन्नूर नदी में आई बाढ़ ने 40 गांवों को बहा दिया, इसके पानी की वजह से तकरीबन 2.2 किलोमीटर तक का पूरा रिहायशी इलाका पानी से भर गया। यही नहीं राष्ट्रीय राजमार्ग भी पूरी तरह से इस बाढ़ में बह गया। इसके अलावा पेरियार नदी में आई बाढ़ ने हजारों लोगों को बेघर कर दिया और कई लोगों की जान चली गई।

रेड अलर्ट वापस
केरल में आई भारी बारिश की वजह से कोच्चि एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया था। हालांकि इसे अब 29 अगस्त को फिर से खोला जा रहा है। साथ ही मौसम विभाग ने सभी 14 जिलों में रेड अलर्ट को वापस ले लिया है। आपको बता दें कि केरल में आई यह बाढ़ 1924 के बाद की सबसे भयावह बाढ़ थी, जोकि 8 अगस्त 2018 को शुरू हुई थी। इस बाढ़ में सैकड़ों लोगों की जान गई, 50000 से अधिक घर बर्बाद हो गए, बाढ़ का असर प्रदेश के 13-14 जिलों में देखने को मिला।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से मौसम तो खुशगवार लेकिन कई जगहों पर लगा जाम












Click it and Unblock the Notifications