केरल पर कुदरत का कहर, बाढ़ से अब तक 67 लोगों की मौत, रेड अलर्ट जारी

नई दिल्ली। केरल में बाढ़ से हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के चलते मरने वालों की तादात बढ़तक 67 पहुंच गई है। पिछले 6 दिन में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 67 हो गई है, जबकि हजारों लोग बेघर हो गए हैं। मयप्पुरम में 17, इडुक्की में 16 और त्रिरुवनंतपुरम में 7 लोगों की मौत हुई है, जबकि 6 लोग लापता हैं।

 Kerala flood fury: Situation worsens as death toll mounts to 67

एक हफ्ते में 67 की मौत

केरल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले छह दिनों में मूसलाधार बारिश और बाढ़ के चलते 67 लोगों की मौत हो गई है जबकि 2000 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है। 85000 से ज्यादा लोगों को प्रदेश के अलग-अलग हिस्से में बनाए गए 718 राहत कैंपों में पहुंचाया गया है। केरल के बिगड़ते हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

बाढ़ में फंसा 8 परिवार

वहीं राज्य के पत्तनमथित्तू अयूर में 8 परिवार फंस गया है, जिसमें से 5 लोगों की मौत हो गई जबकि बाकी लोगों को बचाने के लिए हेलिकॉप्टर की मदद ली जा रही है। राज्य में बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए एनडीआरएफ की और चार टीमों को पुणे से बुलाया गया है।

कोच्चि एयरपोर्ट 4 दिनों के लिए बंद

बाढ़ से बिगड़े हालात को देखते हुए कोच्चि एयरपोर्ट को शनिवार 18 अगस्त दोपहर 2 बजे तक के लिए बंद कर दिया गया है। एयरपोर्ट के भीतर पेरियार नदी की बाढ़ का पानी घुसने के बाद ये फैसला लिया गया है। हवाई अड्डे के प्रवक्ता के मुताबिक एयरपोर्ट के अंदर और आसपास बाढ़ का पानी घुसने से एयरपोर्ट पर विमानों का परिचालन बंद करना पड़ा है। वहीं लोगों को सुरक्षित निकालकर राहत शिविरों तक पहुंचाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+