Kerala Blast: 3 की मौत, कई की हालत गंभीर, 20 सदस्यीय टीम करेगी जांच
केरल के एर्नाकुलम सीरियल ब्लास्ट में गंभीर रूप से जख्मी 3 घायलों की मौत हो गई है। जबकि अभी भी कई की हालत गंभीर बनी हुई है। विस्फोटों के कारण राष्ट्रीय राजधानी में भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं घटना की जांच के लिए सीएम पिनराई विजयन ने 20 सदस्यीय टीम गठित की है। मुख्यमंत्री ने सोमवार (30 अक्टूबर) को एक सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है।
एर्नाकुलम में सीरियल ब्लास्ट की घटनाओं पर सीएम पिनराई विजयन ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा, "कालामासेरी में जो हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। हादसे में घायल हुए 41 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। 27 लोग एर्नाकुलम मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। 4 लोगों को छुट्टी दे दी गई है। 2 लोगों की मौत हो गई है और 5 की हालत गंभीर है। एडीजीपी कानून और व्यवस्था के नेतृत्व में एक विशेष टीम जांच करेगी इस घटना की जांच की जाएगी। जांच दल में 20 सदस्य होंगे।"

जमरा इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्जीबिशन सेंटर में ब्लास्ट की घटना को लेकर मुख्यमंत्री विजयन ने मामले की जांच के लिए 20 सदस्यीय जांच दल की घोषणा की। इस बीच डोमिनिक मार्टिन नाम के एक व्यक्ति ने त्रिशूर के कोडकारा पुलिस स्टेशन में खुद को आत्मसमर्पण कर दिया। शख्स ने सीरियल ब्लॉस्ट की जिम्मेदारी ली है।
हालांकि पुलिस ने कहा कि घटना को लेकर अभी जांच चल रही है। मार्टिन के दावों की पुष्टि करना बाकी है। केरल के एडीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) एमआर अजित कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति ने त्रिशूर ग्रामीण में कोडक्रा पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण कर दिया है। उसका नाम डोमिनिक मार्टिन है। मार्टिन ने दावा किया है कि प्रार्थना सभा के एक समूह में वो मौजूद था। हालांकि पुलसि इसकी पुष्टि कर रही है।"












Click it and Unblock the Notifications