कोरोना से जंग जीत हाल ही में अस्पताल से बाहर आई महिला बनी मां, पति भी हुआ था संक्रमित
कोरोना से जंग जीत हाल ही में अस्पताल से बाहर आई महिला बनी मांस, पति भी हुआ था संक्रमित
नई दिल्ली। केरल के कन्नूर में कोरोना संक्रमण से जंग जीतने वाले एक दंपत्ति को शनिवार को बच्चा पैदा हुआ है। ये कपल कोरोना संक्रमित हो गया था, इलाज के बाद हाल ही में दोनों को अस्पताल से छुट्टी मिली थी। संक्रमण के दौरान पत्नी गर्भवती थी, अब उन्होंने बच्चे को जन्म दिया है। केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुद ये जानकारी दी।

विजयन ने कहा- घबराएं नहीं
केरल के सीएम पिनारई विजयन ने शनिवार को कहा कि कोरोना ना हो इसके लिए एहतियात बरतना बहुत जरूरी है लेकिन घबराने की जरूरत नहीं। उन्होंने कहा कि हाल ही में कोरोना से जूझने वाला कन्नूर की महिला का बच्चा पैदा हुआ है और जच्चा-बच्चा ठीक हैं। केरल सीएम ने बताया कि राज्य में शनिवार तक कोरोना के 373 केस सामने आ चुके हैं। आज सात दस नए केस सामने आए हैं। इनमें सबसे ज्यदा 7 मामले कन्नूर से ही हैं।

केरल में 93 के पति, 88 साल की पत्नी भी हु्ए ठीक
केरल में बीते हफ्ते 93 साल के बुजुर्ग और उनकी 88 साल की पत्नी कोरोना वायरस से पूरी तरह स्वस्थ होकर अस्पताल से हुए डिस्चार्ज हुए थे। अस्पताल से छुट्टी हुई तो गेट पर इलाज करने वाले डॉक्टर और स्टाफ भी उन्हें विदाई देने के लिए पहुंचा था। कोरोना संक्रमण के मामले में ऐसा माना जाता है कि इससे बुजुर्गों के ठीक होने का चांस कम होता है लेकिन इस दंपत्ति ने कोरोना से लड़ाई जीत ली।

लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले
देश और दुनिया में कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा है। शनिवार तक देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 7,447 केस सामने आए हैं। अब तक देश में इससे 239 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं अब तक 643 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। शनिवार को कोरोना वायरस की वजह से 40 लोगों की मौत हुई है। वहीं दुनिया में कोरोना संक्रमण से मरने वलों की तादाद एक लाख के पास हो चुकी है। वहीं इससे 17 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं।
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications