केरल के सीएम आवास और ऑफिस को मिली बम से उड़ाने की धमकी, कोच्चि एयरपोर्ट को भी मिला थ्रेट
Pinarayi Vijayan: केरल में शनिवार सुबह सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। वजह थी मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के सरकारी कार्यालय और आवास क्लिफ हाउस को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इतना ही नहीं, कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को भी एक ईमेल के जरिए बम धमाके की चेतावनी दी गई। दोनों जगहों पर पुलिस और बम निरोधक दस्तों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया।
धमकी के बाद मुख्यमंत्री के कार्यालय और आवास को घेर लिया गया और तलाशी अभियान शुरू हुआ। साथ ही कोच्चि एयरपोर्ट पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल किसी भी जगह कोई विस्फोटक बरामद नहीं हुआ है, लेकिन पूरे मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है।

ईमेल से मिली धमकी, पुलिस ने तुरंत संभाला मोर्चा
मुख्यमंत्री के दफ्तर और आवास को धमकी ईमेल के जरिए मिली, जिसके बाद केरल पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए दोनों जगहों को घेर लिया। बम स्क्वॉड और स्निफर डॉग्स के साथ गहन तलाशी अभियान चलाया गया। फिलहाल इन दोनों स्थानों पर कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है।
ये भी पढ़ें: 'पाकिस्तान ISIS का उत्तराधिकारी है', पहलगाम हमले पर फिर भड़के ओवैसी, कहा-तुम भारत से आधी सदी पीछे
कोच्चि एयरपोर्ट को भी मिली धमकी
कोच्चि एयरपोर्ट को आज सुबह 7:53 बजे [email protected] ईमेल आईडी पर धमकी भरा मेल भेजा गया। मेल में कहा गया था कि "CIAL में आरडीएक्स आधारित विस्फोटक लगाया गया है! दोपहर 2 बजे तक सभी को खाली करा लें!" इस संदेश ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया।
एयरपोर्ट पर सख्त सुरक्षा जांच
बम खतरे को लेकर एयरपोर्ट की बम थ्रेट असेसमेंट कमेटी (BTAC) की बैठक सुबह 8:55 बजे बुलाई गई। इसके बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और राज्य पुलिस ने हवाई अड्डे के टर्मिनलों और आस-पास के इलाकों में एंटी-सैबोटेज चेकिंग शुरू कर दी। सभी दक्षिण भारत जाने वाली उड़ानों के लिए अतिरिक्त सुरक्षा इंतजामों के निर्देश भी दिए गए।
CIAL ने दर्ज कराई शिकायत
कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (CIAL) ने इस धमकी के बाद राज्य पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है और सभी संबंधित एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है।
जांच जारी, किसी धमकी को हल्के में नहीं ले रही पुलिस
फिलहाल सभी स्थानों पर जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि धमकी को गंभीरता से लिया गया है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद कर दी गई है।
ये भी पढ़ें: 4 बार हाथ आते-आते रह गए पहलगाम के आतंकी, एक बार तो सेना के साथ गोलीबारी भी हुई, आखिर कहां छिपे हैं?












Click it and Unblock the Notifications