#CBSEResult2018:लड़की को गले लगाने पर स्कूल ने निकाला, अब उसी लड़के ने किया कमाल
नई दिल्ली। आज CBSE के 12वीं के नतीजे घोषित हो गए। एक बार फिर से लड़कियों ने परचम लहराया। नोएडा की मेघना श्रीवास्तव ने 12वीं में टॉप किया तो वहीं केरल में एक लड़के ने कमाल का प्रदर्शन किया। स्कूल ने उस लड़के को अपने यहां से निकाल दिया था, लेकिन उस बच्चे से 91 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन कर दिया। दरअसल 12वीं क्लास के उस लड़के को एक लड़की को गले लगाने की वजह से स्कूल से निकाल दिया गया, लेकिन बच्चे ने इस घटना का असर अपनी पढ़ाई पर नहीं होने दिया और 91 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी काबिलियत साबित की।

हालांकि स्कूल की इस हरकत की कड़ी आलोचना की गई। मीडिया ने भी स्कूल के इस कदम की आलोचना की। लोगों ने भी स्कूल के इस फैसले का जबरदस्त विरोध किया। विरोध के दवाब में स्कूल नें 4 महीने बाद बच्चों को दोबारा स्कूल आने की अनुमति दे दी। अब उस लड़ने ने 12वीं में 91 फीसदी अंक हासिल हासिल किए। बेटे की सफलता पर उसके पिता ने कहा है कि 4 महीने तक क्लास की पढ़ाई छूटने के बावजूद उनके बेटे ने अपने ऊपर दवाब नहीं आने दिया। उसने बिना किसी मेंटल प्रेशर के अपनी पढ़ाई जारी रखी और आज उसकी की मेहनत का नतीजा है कि उसने सबसे सामने अपनी काबिलियत साबित की है।












Click it and Unblock the Notifications