जॉब के लिए हिंदु न करें अप्लाई, एड पर भड़के भाजपाई

नयी दिल्ली। केरल में एक सुपरमार्केट के जॉब विज्ञापन से नया विवाद खड़ा हो गयाहै। सुपरमार्केंट के वेकंसी के लिए दिए गए विज्ञापन पर भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने आपत्ति जताई है। त्रिशुर एक बिजनस हाउस की तरफ से दिए गए इस विज्ञापन में कहा गया है कि मुस्लिम और ईसाई ही अप्लाई कर सकते हैं।

bjp

भाजपा सुपरमार्केट के इस विज्ञापन से नाराज है। हिंदुओं की अनदेखी किए जाने से मामला भड़क गया है। भाजपा की राज्य ईकाई के संयोजक बी गोपालाकृष्णन ने कहा है कि हिंदुओं को किसी नौकरी के लिए ऐप्लिकेशन प्रक्रिया से ही बाहर कर देना उनके संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है।

दरअसल मलयालम अखबार में छपे एक विज्ञापन में एक सुपरमार्किट में कई जॉब्स के लिए उम्मीदवारों से अर्जी मंगाई गई है, लेकिन स्पष्ट लिखा है कि ईसाई और मुसलमान ही अप्लाई करें।

भाजपा नेता ने इस विज्ञापन पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह मूलभूत अधिकारों का उल्लंघन है और संविधान के खिलाफ है। भाजपा ने इस मामले को सुलझाने के लिए विज्ञापन देने वालों से बात की और इसे वापस लेने को कहा जिसके लिए वे राजी नहीं हुए। बीजेपी ने विज्ञापन वापस न लिए जाने की सूरत में 22 अगस्त को एक आंदोलन की धमकी दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+