Video: ज्वेलरी ब्रांड का दिल छू लेने वाला विज्ञापन Viral, एक बार देख लिया तो बार-बार देखने का होगा मन
कोच्चि। टीवी पर हमें कई ऐसे विज्ञापन देखने को मिलते हैं जो समाजिक संदेश के साथ-साथ हमारे दिल को भी छू लेते हैं। इंटरनेट पर इन दिनों एक ऐसा ही विज्ञापन खूब शेयर और पसंद किया जा रहा है। ज्वेलरी ब्रांड के एड में आभूषणों की खूबसूरती के साथ इंसानों के अंदर की सुंदरता को भी दर्शाया गया है। एड को देखने के बाद लोग खुद को उसकी तारीफ करने से रोक नहीं पा रहे हैं, वीडियो में छिपा संदेश अगर आप भी जान पाए तो जरूर इसे बार-बार देखना चाहेंगे।

विज्ञापन में दिखा ट्रांसफॉर्मेशन
केरल के कोच्चि में स्थित आभूषण ब्रांड भीमा ज्वेलरी ने हाल ही अपना एक विज्ञापन जारी किया है जिसकी खूब तारीफ हो रही है। भीमा ज्वेलरी ने बीते दिनों 'प्योर एज लव' (प्यार की तरह शुद्ध) एडिशन के खूबसूरत आभूषण लॉन्च किए जिसका विज्ञापन यूट्यूब पर शेयर किया गया। इस एड में ज्वेलरी ब्रांड ने बड़ी ही खूबसूरती के साथ लड़के से लड़की बनने के ट्रांसफॉर्मेशन को दिखाया है।

एक्टिविस्ट मीरा सिंघानिया बनीं ब्रांड एंबेसडर
ज्वेलरी ब्रांड ने विज्ञापन के लिए एक्टिविस्ट मीरा सिंघानिया को अपना एंबेसडर चुना है। विज्ञापन में देखा जा सकता है कि मीरा सिंघानिया समाज के तानों से बचने के लिए लड़का बनकर रहती हैं। हालांकि घर में वह छिप-छिपकर लड़कियों की तरह ज्वेलरी और मेकअप करती हैं। हालांकि बाद में घर वालों के सपोर्ट से मीरा एक लड़के से खुश और आत्मविश्वास से भरी युवा महिला बन जाती हैं।

विज्ञापन में दिखा प्यारा संदेश
एड में जीवन के हर मोड़ पर मीरा के माता-पिता और दादा-दादी उन्हें भीमा ज्वेलरी के आभूषण पहनाते हैं। एड के अंत में मीरा सिंघानिया को एक दुल्हन के रूप में दिखाया गया है जो खूबसूरत गहनों से लदी हैं। इंटरनेट पर वीडियो पोस्ट किए जाने के दो दिन के भीतर ही वायरल हो गया। खबर लिखे जाने तक विज्ञापन को एक लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। एड को लोग अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शेयर कर रहे हैं।

ट्रांसवुमंस ने की जमकर तारीफ
इंटरनेट यूजर्स वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं, साथ ही साथ उन्होंने ट्रांसवुमन के संघर्ष को दिखाने के लिए ज्वेलरी ब्रांड की तारीफ भी की है। ट्रांसवुमन ने कमेंट बॉक्स में लिखा, 'मेरे पास शब्द नहीं है, मैं एक ट्रांसवुमन हूं और जब यह एड टीवी पर ऑनएयर हुआ तो मुझे बहुत गर्व और खुशी हुई, भीमा...आपको मेरा प्यार।' एक अन्य ट्रांसवुमन ने लिखा, 'इसने मुझे ट्रांसवुमन के रूप में भावुक कर दिया।'
वीडियो देखने के लिए यहां करें क्लिक।
यह भी पढ़ें: Pooja Bedi ने शेयर कीं 90s में आए विवादित कॉन्डम एड की बोल्ड तस्वीरें, इंटरनेट पर बढ़ी गर्मी












Click it and Unblock the Notifications