Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

केरल विमान क्रैश से ताजा हुईं मंगलौर हादसे की यादें, एक दशक पहले गई थी 160 की जान

कोझीकोड। केरल के कोझीकोड में शुक्रवार को करीपुर हवाईअड्डे पर एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हादसे में अब तक दो पायलट समेत 18 लोगों की मौत हो गई है। ये विमान लैंडिंग के दौरान फिसल गया और फिर खाई में गिर गया। जिसकी कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। दुबई से आ रहे इस विमान में चालक दल के सदस्यों समेत कुल 190 लोग सवार थे, जिसमें 10 बच्चे और चालक दल के सदस्य शामिल थे। इससे करीब एक दशक पहले कर्नाटक के मंगलौर में भी ऐसा ही हादसा हुआ था।

Recommended Video

    Kerala Plane Crash: सेफ नहीं था Kozhikode Airport का रनवे, DGCA ने दी थी चेतावनी | वनइंडिया हिंदी
    मंगलौर हादसे में हुई थी 160 लोगों की मौत

    मंगलौर हादसे में हुई थी 160 लोगों की मौत

    केरल में हुए इस विमान हादसे ने एक बार फिर मंगलौर विमान हादसे की यादों को ताजा कर दिया है। ये हादसा साल 2010 में हुआ था। मई, 2010 में दुबई से आ रहा एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान मंगलौर हवाईअड्डे पर लैंडिंग के दौरान चट्टान से टकरा गया था। जिसके कारण विमान में सवार 160 लोगों की मौत हो गई थी। इस विमान में क्रू के सदस्यों सहित कुल 168 लोग सवार थे, जिनमें से केवल 8 लोगों की जान ही बच पाई थी। हैरानी की बात ये है कि जिस रनवे पर ये हादसा हुआ, उसे महज दस दिन पहले ही विमानों के लिए खोला गया था।

    काफी दर्दनाक था मंगलौर विमान हादसा

    काफी दर्दनाक था मंगलौर विमान हादसा

    मंगलौर में जो विमान हादसा हुआ था, वो काफी दर्दनाक था। इस हादसे का शिकार हुए बोइंग 737-800 विमान को 2008 में ही एयर इंडिया के बेड़े में शामिल किया गया था और दो साल बाद ही ऐसा हादसा हो गया। इस विमान को साइबेरिया के कैप्टन ज्लाटको ग्लूसिया द्वारा उड़ाया जा रहा था। ग्लूसिया के पास दस हजार घंटे की उड़ान का अनुभव था। जब इस विमान की पहली टक्कर हुई थी, उसके बाद ही इसमें आग लग गई थी। जिसके कारण लोग बुरी तरह से झुलस भी गए थे। साथ ही विमान भी जलकर खाक हो गया था।

    दो टुकड़ों में बंटा विमान

    दो टुकड़ों में बंटा विमान

    वहीं केरल के कोझीकोड में हुए विमान हादसे की बात करें तो ये विमान दो टुकड़ों में बंट गया था। हादसा बेहद भयानक था लेकिन लोग इस बात का शुक्र कर रहे हैं कि इसमें आग नहीं लगी। दुर्भाग्‍य से हादसे में फ्लाइट के कैप्‍टन दीपक वसंत साठे और को-पायलट अखिलेश कुमार दोनों की ही मृत्‍यु हो गई। हादसे को लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, कोझीकोड में हुए हवाई हादसे से बहुत पीड़ित और व्यथित हूं। दुबई से कोझीकोड की एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या AXB-1344, बारिश की स्थिति में रनवे पर स्किड कर गई। 2 टुकड़ों में टूटने से पहले एक ढ़लान में 35 फीट नीचे पहुंच गई।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+