केरल के पलक्कड़ में आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या, भाजपा ने PFI पर लगाया आरोप
तिरुवनंतपुरम , 15 नवंबर: केरल के पलक्कड़ जिले में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (आरएसएस) के एक कार्यकर्ता की कथित तौर पर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान एस. संजीत के तौर पर हुई है। संजीत पर हमला उस समय हुआ, जब वो अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल पर कहीं जा रहे थे। पुलिस ने सोमवार को बताया है कि आज सुबह करीब नौ बजे संजीत पर हमला कर उनकी हत्या की गई है। चाकूओं से गोदकर संजीत की हत्या की गई है। मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से हमले के 40-50 निशान मिले हैं।

पुलिस ने मामले में जांच के बाद ही हत्या के पीछे की वजह सामने आने की बात कही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या के पीछे पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया की राजनीतिक विंग सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी का हाथ होने की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications