एक आरएसएस कार्यकर्ता की हत्‍या के मामले में 9 RSS कार्यकर्ताओं को उम्रकैद, प्रशांत भूषण ने कसा तंज

तिरुवनंतपुरम। केरल के कोल्‍लम कोर्ट ने आरएसएस कार्यकर्ता कदवूर जयन के हत्‍या के मामले में 8 साल बाद फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आएसएस के ही नौ कार्यकर्ताओं को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोल्लम के सेशंस कोर्ट के जज सुरेश कुमार सी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए फैसला सुनाया, क्योंकि दो दोषी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। आपको बता दें कि कोर्ट ने सभी दोषियों पर 71 हजार 500 रुपए का जुर्माना भी लगाया था जो भुगतान करने में विफल रहे, इसके चलते उन्‍हें चार साल अधिक जेल में बिताना पड़ेगा।

एक आरएसएस कार्यकर्ता की हत्‍या के मामले में 9 RSS कार्यकर्ताओं को उम्रकैद, प्रशांत भूषण ने कसा तंज

जुर्माने के तौर पर, कदवूर जयन की मां को 2 लाख रुपये और रघुनाथ पिल्लई को 25,000 रुपये दिए जाएंगे। जिनपर कदवूर जयन के साथ हमला हुआ था। बताया जा रहा है कि नौ में से तीन अभियुक्तों को कोर्ट धारा 148 (दंगाई, घातक हथियार से लैस) के तहत सजा नहीं दी गई है क्योंकि उन्होंने उस दौरान हथियारों का इस्तेमाल नहीं किया था।

जानिए हत्‍याकांड के बारे में

आपको बता दें कि 7 जनवरी, 2012 को कोल्लम में अपने घर के पास कदावूर जयन की 9 आरएसएस कार्यकर्ताओं ने चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। कदवूर के शरीर पर 50 घाव थे। जिन नौ दोषियों विनोद, गोपकुमार, सुब्रह्मण्यन, प्रियराज, प्रणव, अरुण, रजनीश, दिनराज और शिजू को सजा सुनाई गई है उनमें से आठ कदवूर के हैं। इस मामले में वकील और एक्टिविस्ट प्रशांत भूषण ने ट्वीट कर इस खबर को शेयर किया है।

उन्होंने आरएसएस पर तंज कसते हुए लिखा- "केरल में 9 आरएसएस कार्यकर्ताओं को एक और आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। कदवूर जयन को कोल्लम में उनके घर के पास चाकू मार दिया गया, जबकि उनके बहनोई रघुनाथ पिल्लई पर भी हमला किया गया।" स्वतंत्रता सेनानी?!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+