केरल में नाबालिग लड़की ने YouTube वीडियो देखकर बच्चे को जन्मा, घरवालों को पता ही नहीं था

मलप्पुरम। दक्षिण भारतीय राज्‍य केरल में एक 17 साल की लड़की ने अपने घर पर यूट्यूब के वीडियो देखकर बच्‍चा जन्मा। वो अपने प्रेमी से यौन-संबंध बनाने पर गर्भवती हो गई थी, जबकि उसके माता-पिता उसकी गर्भावस्था से अनजान थे। यह घटना केरल के मलप्पुरम जिले की है, जहां लड़की ने 20 अक्टूबर को बच्चे को जन्म दिया। तीन दिनों के बाद उसकी मां (जो देख नहीं पाती) को बच्चा होने के बारे में पता चला, क्योंकि प्रसव-क्रिया के बाद लड़की को इंफेक्शन हो गया था।

केरल में चौंकाने वाला मामला सामने आया

केरल में चौंकाने वाला मामला सामने आया

पता चला है कि, वो नाबालिग लड़की प्रसव के बाद तीन दिन तक अपने कमरे में ही रही। तीन दिन बाद जब उसकी मां को पता चला, तो लड़की और उसके बच्चे दोनों को अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल, वे दोनों ठीक हैं। उधर, अस्पताल के प्रबंधन ने नाबालिग को बच्‍चा होने के संबंध में बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) को सूचित किया, जिसने मामले की सूचना पुलिस को दी।

पड़ोसी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था

पड़ोसी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था

पुलिस के मुताबिक, लड़की ने कहा है कि पड़ोस में ही रहने वाले एक 21 वर्षीय युवक से प्यार करती थी। उसी ने गर्भवती कर दिया। और, बच्चे को जन्म पर गर्भनाल को कैसे काटना है, यह समझने के लिए उसी ने यूट्यूब वीडियो देखने की भी सलाह दी। पुलिस का कहना है कि, जिस युवक ने नाबालिग लड़की को गर्भवती किया, उस पर कानूनी कार्रवाई होगी। युवक लड़की से उसी के कमरे में आकर मिलता था। नेत्रहीन होने की वजह से लड़की की मां उन्हें देख नहीं पाती थी, युवक ने लड़की के कमरे में अकेले होने का फायदा उठाया।

मां को लगता था- ऑनलाइन क्लास ले रही है

मां को लगता था- ऑनलाइन क्लास ले रही है

उधर, बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) ने इस बात पर आश्चर्य जताया है कि, लड़की गर्भवती हो गई..ये उसके माता-पिता को पता नहीं चला होगा? क्योंकि, गर्भावस्था के महीनों में उसका पेट फूला रहा था। लड़की ने अपने माता-पिता से यह बात छिपाए रखी थी। मां तो नेत्रहीन है जबकि उसका पति सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता है और हमेशा रात की ड्यूटी पर रहता है। लड़की की मां का कहना है कि जब बेटी कमरे में खुद को बंद कर लेती थी..तो मैं सोचती थी कि उसकी ऑनलाइन क्लास चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+