दिल्ली में होम आइसोलेशन वाले मरीजों को मिल रहा ऑक्सीमीटर, 13 हजार अतिरिक्त बेड भी तैयार

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के मामले राजधानी दिल्ली में तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के हालात को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सीएम केजरीवाल के मुताबिक दिल्ली में स्थिति नियंत्रण में है। कोरोना की रोकथाम के लिए सरकार सभी जरूरी कदम उठा रही है। होम आइसोलेशन वाले मरीजों को दिक्कत न हो, इसके लिए उन्हें ऑक्सीमीटर उपलब्ध करवाया जा रहा है।

Recommended Video

    Corona in Delhi : Arvind Kejriwal का Plasma Therapy, Oxygen Level का प्लान जानिए | वनइंडिया हिंदी
    corona

    प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले तो ज्यादा हैं, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। इस वजह से चिंता करने की कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार ने परीक्षण को तीन गुना ज्यादा बढ़ा दिया है, लेकिन पॉजिटिव केस की संख्या रोजाना 3 हजार के ही आसपास है। इसके साथ ही राजधानी में 45 हजार मरीज कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं। सीएम केजरीवाल के मुताबिक पिछले एक हफ्ते में बेड की क्षमता 6000 हो गई है। रोजाना 3 हजार मामले तो आ रहे हैं लेकिन उनमें से ज्यादा को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ रही है। फिर भी दिल्ली सरकार ने 13 हजार अतिरिक्त बेड की व्यवस्था कर ली है।

    सीएम केजरीवाल के मुताबिक सामान्य व्यक्ति के शरीर में ऑक्सीजन लेवल 95 होना चाहिए। अगर वो 90 से नीचे आता है, तो ये खतरनाक साबित हो सकता है। वहीं 85 से नीचे जाने पर स्थिति बहुत गंभीर मानी जाती है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि कुछ रोगी ऐसे हैं, जिनका ऑक्सीजन लेवल अचानक बहुत कम हो जाता है, लेकिन उनमें कोई लक्षण नहीं दिखता। ऐसे में उनकी मौत भी हो जाती है। इस वजह से जो मरीज होम आइसोलेशन में हैं, सरकार ने उनको भी Oxymeter प्रदान किया है।

    प्लाज्मा थेरेपी का हो रहा इस्तेमाल
    सीएम केजरीवाल ने बताया कि बहुत ज्यादा गंभीर मरीजों की जान बचाने के लिए प्लाज्मा थेरेपी का इस्तेमाल हो रहा है। इसके साथ ही ये भी पता चला है कि ये मध्यम रोगियों की हालत गंभीर नहीं होने में भी मदद कर रहा है। अभी फिलहाल सरकार ने लोकनायक अस्पताल में फ्लाज्मा थेरेपी की इजाजत दी है, जिस वजह से वहां पर मौत की संख्या आधी हो गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+