दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने शुरू किया 'रोजगार बाजार' वेब पोर्टल के जरिए बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार

दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने शुरू किया 'रोजगार बाजार' वेब पोर्टल के जरिए बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोनाकाल में दिल्ली की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए आज एक वेब पोर्टल शुरू किया है, जहां कंपनियां योग्य लोगों को हासिल करने के लिए अपनी कंपनी को रजिस्टर कर सकती हैं और बेरोजगार लोग उचित नौकरी पाने के लिए भी रजिस्टर कर सकते हैं।

kj
केजरीवाल ने कहा कि यह रोजगार बाजार ऐसा है जहां लोग रोजगार या कामगार काम पा सकेंगे। ये दिल्ली सरकार का वेब पोर्टल है- jobs.delhi.gov.in जिस पर नौकरी के इच्छुक कंपनी या व्यक्ति रजिस्टर कर सकते हैं।उन्‍होंने कहा कि दिल्ली के नौकरी चाहने वाले बेरोजगार और कंपनियों को एक मंच पर लाने के लिए आज से 'रोज़गार बाज़ार' शुरू कर रहे हैं। यह रोजगार बाजार बेरोजगारों को नौकरियों दिलवाएगा और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को एक डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्‍होंने कहा कि दिल्ली में COVID की स्थिति में सुधार है। उन्‍होंने कहा कि हमें खुशी है कि हमने कोरोना को रोकने में बिना लॉकडाउन किए ये सफलता हासिल की है। आज दिल्ली में रिकवरी की दर 88% है, केवल 9% लोग अब बीमार हैं और 2 से 3 प्रतिशत लोग इस महामारी से मारे गए है। उन्‍होंने कहा कि दिल्‍ली में कोरोना से मरने वालों की संख्या में गिरावट आई है।
corona
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के सभी 2 करोड़ लोगों से मेरी अपील है -आपने अपनी मेहनत, सूझबूझ और सावधानी से दिल्ली में कोरोना पर क़ाबू पाया। आज आपके "दिल्ली मॉडल" की सब तरफ़ चर्चा है। अब हमें दिल्ली की अर्थव्यवस्था भी ठीक करनी है। आइये, अब हम सब लोग मिलके दिल्ली की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाते हैं रेहड़ी पटरी वाले आज से अपना काम शुरू कर सकेंगे। इसके लिए आज आदेश पारित किए जा रहे।

Recommended Video

    Delhi Rojgar Bazaar: Arvind Kejriwal ने लॉन्‍च किया रोजगार बाजार, मुफ्त में नौकरी | वनइंडिया हिंदी

    Online Classes During COVID 19 Pandemic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+