KBC: कंटेस्टेंट को रोते देख अमिताभ ने कहा- कब तक रोएंगी आप? तब सुरभि ने बताई वजह
नई दिल्ली। कौन बनेगा करोड़पति के 11वें सीजन में 10 अक्टूबर के एपिसोड में गुजरात के जामनगर से सुरभि गुंजन दवे आई थीं। हालांकि, शो के दौरान ही केबीसी के सेट पर सुरभि गुंजन दवे फूट-फूटकर रोने लगीं। उस वक्त अमिताभ सहित सभी दर्शक हैरान रह गए थे। यहां तक कि अमिताभ बच्चन ने खुद टिशू-पेपर उठाकर सुरभि को दिया और अमिताभ बच्चन ने उन्हें उनका चश्मा वापस पहनाया।

अमिताभ बच्चन ने सुरभि से ना रोने की गुजारिश
इस दौरान अमिताभ बच्चन ने सुरभि से ना रोने की गुजारिश भी की। सुरभि से जब बिग बी ने पूछा कि आप कितना देर तक रोएंगी तो सुरभि ने कहा कि उनकी सीट से केबीसी की हॉट सीट केवल 7 कदम की दूरी पर थी, लेकिन ये दूरी खत्म नहीं होती दिख रही थी। आखिरकार एक हिंदी कहावत को सही रूप में सजाकर वे यहां तक पहुंची हैं।

ये कहावत थी, जैसा देश वैसा भेष
ये कहावत थी, जैसा देश वैसा भेष। इस कहावत को सही क्रम में सबसे तेज सजाकर वे केबीसी के हॉट सीट तक पहुंचीं। सुरभि एक टीचर-एजुकेटर हैं यानी वे शिक्षक बनने वाले अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग देती हैं। सुरभि को पढ़ने का बहुत शौक है। उनके पति ने बताया कि दोनों की 17 साल की शादी के दौरान उन्होंने अपनी पत्नी को सबसे ज्यादा पढ़ते ही देखा। सुरभि की डिग्री के बारे में जानकर अमिताभ बच्चन ने कहा, 'आपके पास 9 डिग्रियां हैं लेकिन मेरा तो पूरा जीवन बीत गया और एक भी डिग्री हासिल नहीं कर पाया।'

गुजरात की रहने वाली हैं सुरभि
सुरभि ने बताया कि उनके परिवार ने उनका बहुत साथ दिया है। उनके ससुर कहते थे कि अब तुम्हें ये कर दिखाना है, ये करके दिखाना है। वे सुरभि को काफी सपोर्ट करते थे। जबकि उनके पति ने बताया कि उनकी मां भी शिक्षक थीं, इसलिए वे हमेशा से शिक्षकों से डरते थे और दूर भागते थे। लेकिन उनकी पत्नी भी एक शिक्षिका मिल गईं। हालांकि, वे अपनी पत्नी के साथ काफी खुश हैं।












Click it and Unblock the Notifications