KBC 11: कंटेस्टेंट ने की ऐश्वर्या के आंखों की तारीफ तो अमिताभ को लग गया बुरा और...

मुंबई। सोनी टीवी का मशहूर रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' अपने पूरे शबाब पर है, इस शो के होस्ट सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की अदायगी और शो में आने वाले देश के कोने-कोने से लोगों के अद्भुत ज्ञान से ये शो टीआरपी चार्ट में नंबर 4 के रैंक में बना हुआ है, इस शो में अमिताभ का एक अलग ही रूप लोगों को देखने को मिल रहा है, अमिताभ शो में आए लोगों से काफी हंसी-मजाक करते दिखते हैं।

कंटेस्टेंट ने की ऐश्वर्या के आंखों की तारीफ...

कंटेस्टेंट ने की ऐश्वर्या के आंखों की तारीफ...

हाल ही के शो के एपीसोड में एक कंटेस्टेंट ने अमिताभ के सामने ही उनकी बहू और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की आंखों की तारीफ कर दी, कंटेस्टेंट ने कहा कि वो ऐश्वर्या की आंखों से प्यार करती हैं, उनकी आंखें बाकी लोगों से काफी अलग हैं, जो बहुत कुछ कहती हैं, जिस पर अमिताभ ने कंटेस्टेंट की काफी फिरकी ली, उन्होंने पहले तो मुंह बनाते हुए कहा कि काश, आप ऐश्वर्या की जगह मेरी आंखों की तारीफ करतीं, तो मुझे ज्यादा अच्छा लगता।

अमिताभ ने लिए जमकर मजे

अमिताभ ने लिए जमकर मजे

जिस पर शो में कंटेस्टेंट समेत सभी लोग ठहाके लगाकर हंस पड़े, हालांकि अमिताभ ने बाद में मुस्कुराते हुए कहा कि मैं ऐश्वर्या तक आपकी बात जरूर पहुंचा दूंगा और उनकी ओर से आपको धन्यवाद बोलता हूं, जिसके बाद शो में जोर-जोर से तालियां बजने लगी।

अब तो शो को मिले तीन करोड़पति

अब तो शो को मिले तीन करोड़पति

मालूम हो कि ये केबीसी का 11वां सीजन है, अभी तक इसमें तीन लोग करोड़पति बन चुके हैं, इस सीजन के पहले करोड़पति बिहार के किसान पुत्र सनोज राज थे, दूसरी करोड़पति महाराष्ट्र के अमरावती की रहने वाली बबीता ताड़े थीं, जो कि मिड डे मील बनाने वाली कुक हैं और तीसरे करोड़पति बिहार के ही गौतम कुमार झा थे, जिन्होंने आईआईटी धनबाद से इंजीनियरिंग की है। अभी वे रेलवे में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+