KBC में पूछा गया आधार पर सवाल, कंटेस्टेंट ने नहीं बताया तो मम्मी ने लगाई फटकार

शो में अमिताभ बच्चन ने कौशिक से आधार को लेकर भी एक सवाल पूछा, जिसका जवाब देने के लिए उन्होंने लाइफलाइन 'जोड़ीदार' का इस्तेमाल करते अपनी मां को शो में बुलाया।

नई दिल्ली। सोनी टीवी का बहुचर्चित शो 'कौन बनेगा करोड़पति' अब रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। शुक्रवार को अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर पश्चिम बंगाल के कौशिक चक्रवर्ती बैठे। शो में कौशिक ने अमिताभ बच्चन के सवालों के जवाब देकर कुल 6 लाख 40 हजार रुपए जीते। इस दौरान कौशिक काफी नर्वस भी नजर आए। शो में अमिताभ बच्चन ने कौशिक से आधार को लेकर भी एक सवाल पूछा, जिसका जवाब देने के लिए उन्होंने लाइफलाइन 'जोड़ीदार' का इस्तेमाल करते अपनी मां को स्टेज पर बुलाया।

आधार को लेकर पूछा ये सवाल

आधार को लेकर पूछा ये सवाल

शो के दौरान कौशिक चक्रवर्ती ने शुरुआती चरण में अमिताभ बच्चन के 9 सवालों के जवाब देने के लिए ही तीन लाइफलाइल का इस्तेमाल कर लिया। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने उनसे 10वां सवाल करते हुए पूछा कि आधार कार्ड की वैधता कितने समय तक होती है? जिसमें उत्तर के लिए कौशिक को '10 साल, 30 साल, 50 साल या आजीवन', ये चार विकल्प दिए गए। कौशिक को इस सवाल का जवाब मालूम नहीं था।

जवाब पता ना होने पर लगाई बेटे को डांट

जवाब पता ना होने पर लगाई बेटे को डांट

सवाल के जवाब के लिए कौशिक ने अपनी चौथी लाइफलाइन 'जोड़ीदार' का इस्तेमाल किया। इसके लिए उन्होंने अपनी मां को केबीसी के स्टेज पर बुलाया। कौशिक की मां ने ना केवल सवाल का सही जवाब दिया, बल्कि जवाब पता ना होने पर कौशिक को डांट भी लगाई। इस सवाल का सही जवाब था, आजीवन। कौशिक इसके आगे केवल एक ही सवाल का जवाब दे पाए और उन्होंने कुल 6 लाख 40 हजार रुपए की रकम जीती।

शो की पहली करोड़पति बनीं बिनीता

शो की पहली करोड़पति बनीं बिनीता

आपको बता दें कि केबीसी के इस सीजन की पहली करोड़पति एक महिला हैं, जिनका नाम बिनीता जैन हैं। दो बच्चों की मां बिनीता असम की रहने वाली हैं। बिनीता जैन अमिताभ बच्चन के 14 सवालों के सही जवाब देकर केबीसी-10 की पहली करोड़पति बनीं। सोनी टीवी ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी देते हुए बताया कि बिनीता ने 1 करोड़ रूपए जीत लिए हैं और अब वो 7 करोड़ के लिए खेलने जा रही हैं। इस शो का प्रसारण आगामी 2 अक्टूबर को किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+