Kaun Banega Crorepati: पीएम के 'मन की बात' ने महिला को जिता दिए 50 लाख, जानिए कैसे?
Recommended Video

मुंबई। इस वक्त सोनी टीवी का मशहूर शो केबीसी अपने पूरे शबाब पर है। टीआरपी चार्ट पर नंबर वन बने इस गेम शो में उस वक्त लोगों के अचरज का ठिकाना नहीं रहा जब वहां पीएम मोदी की मदद से एक 10वीं पास महिला ने 50 लाख रूपए का सवाल जीत लिया। जिसके बाद वो सवाल और वो महिला दोनों ही सोशल मीडिया पर इस वक्त हॉट टॉपिक बने हैं।
10वीं पास महिला मीनाक्षी जैन
दरअसल हुआ यूं कि 10वीं पास महिला मीनाक्षी जैन, जो कि मुंबई निवासी हैं, जब 50 लाख वाला सवाल खेल रही थीं, तो उनके पास कोई लाइफलाइन नहीं बची थी।

लोकप्रिय शो 'मन की बात'
अगर वो वहां पर गलत जवाब दे देती तो 25 लाख से हाथ धो बैठतीं लेकिन उन्होंने रिस्क लिया क्योंकि वो आत्मविश्वास से भरी थीं क्योंकि जो सवाल उनसे पूछा गया था , उसके बारे में उन्होंने पीएम मोदी से उनके मशहूर लोकप्रिय शो 'मन की बात' में सुना था, इसलिए वो इस सवाल का जवाब जरूर देंगी और उनका भरोसा सही निकला।
क्या सवाल पूछा था अमिताभ ने ?
शो के होस्ट अमिताभ ने जो सवाल पूछा वह था. "क्विट इंडिया यानी भारत छोड़ो नारे का इजाद इनमें से किस स्वतंत्रता सेनानी ने किया था?" इसके चार विकल्प थे। पहला - अरुणा आसफ अली, दूसरा - धोंडो केशव कर्वे, तीसरा - खान अब्दुल गफ्फार खान और चौथा - युसूफ मेहर अली था।

क्या सवाल पूछा था अमिताभ ने ?
शो के होस्ट अमिताभ ने जो सवाल पूछा वह था. "क्विट इंडिया यानी भारत छोड़ो नारे का इजाद इनमें से किस स्वतंत्रता सेनानी ने किया था?" इसके चार विकल्प थे। पहला - अरुणा आसफ अली, दूसरा - धोंडो केशव कर्वे, तीसरा - खान अब्दुल गफ्फार खान और चौथा - युसूफ मेहर अली था।

इंडिया के नारे का जिक्र
महिला ने अमिताभ के सवाल ख़त्म करते ही जवाब के तौर पर युसूफ मेहर अली का नाम लिया। यह सही जवाब था, उसने बताया कि वह प्रधान,मंत्री के मन की बात को सुनती रहती है, पिछले दिनों अपने मन की बात में उन्होंने क्विट इंडिया के नारे का जिक्र किया था।
बीजेपी नेताओं ने किया Tweet
इस वीडियो के वायरल होने पर बीजेपी की ओर से काफी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं आई हैं और कुछ बीजेपी नेताओं ने इस री-ट्विट भी किया है।












Click it and Unblock the Notifications