जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजी के लिए युवाओं को दिए जा रहे हैं 500 रु: डिप्टी CM

घाटी में पत्थरबादी को लेकर डिप्टी सीएम निर्मल सिंह ने कहा कि युवाओं को इसके बदले रोजाना 500 रुपए दिए जा रहे हैं।

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में सेना के जवानों पर किए जा रहे पत्थरबाजी पर राज्य के डिप्टी सीएम निर्मल सिंह ने कहा है कि घाटी के युवाओं को ऐसा करने के बदले पैसे दिए जा रहे हैं। निर्मल सिंह ने ये बात एनआईएन के जांच का हलावा देते हुए कहा।

 Kashmiri youth given Rs 500 each for stone pelting: J&K Dy CM

कश्मीर के अलगाववादियों को कथित तौर पर पाकिस्तान द्वारा दी जा रही फंडिंग की जांच एनआईए द्वारा की जा रही है। इसी जांच का हवाला देते हुए निर्मल सिंह ने कहा कि घाटी में सेना पर पत्थरबाजी के लिए हर युवा को रोजाना 500 रुपए दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ प्रत्यक्ष तौर पर 4 लड़ाईयां हार चुका है, जिसके बाद अब वो हवाला और जाली नोटों के जरिए पैसा मुहैया कर रहा है। वो भारत के खिलाफ कश्मीरी युवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्हें सेना के ज वानों पर पत्थर मारने के बदले रोजाना 500 रुपए दिए जा रहे हैं।

एनआईए से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार परिस्थितियों को संभालने की पूरी कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा है दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। वहीं इस मामले की जांच कर रही एनआईए की टीम ने कश्मीर के अलगाववादी नेता अहमद डार, नईम खान , गाजी जावेद बाबा , फारुख अहमद डार से पूछताछ की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+