घाटी में फेसबुक के जरिए युवाओं को आतंकवाद के लिए लुभाने वाली पहली महिला आतंकी गिरफ्तार
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में एक के बाद एक दो महिलाओं के गिरफ्तार होने से सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं। इन दोनों महिलाओं को सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के जरिए युवाओं को आतंकवाद के लिए उकसाने से जुड़ी गतिविधियों के चलते गिरफ्तार किया गया है। पिछले कुछ समय से एजेंसियां इन दोनों महिलाओं के फेसबुक अकाउंट पर नजर रखी जा रही थी। दोनों में से एक महिला का नाम शाजिया है और तीन बच्चों की मां शाजिया की हाथ में एके-47 लिए फोटोग्राफ सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। वहीं दूसरी महिला का नाम आसिया जान है और इसे श्रीनगर से गिरफ्तार किया गया है।

आतंकवाद के लिए मांगी मदद
घाटी में यह पहला मामला है जहां पर किसी महिला ने सोशल मीडिया पर आकर युवाओं से आतंकवाद में मदद करने का आरोप लगाया है। शाजिया, नॉर्थ कश्मीर के बारामूला स्थित पाट्टन की रहने वाली है और उसकी शादी बारामूला के नईदखा में हुई है। 30 वर्ष की शाजिया एक लोकल हॉस्पिटल में काम करती है और उसके ससुर की इस इलाके में एक दुकान चलाते हैं। उनका कहना है कि शाजिया ने दो साल पहले अलग घर बसा लिया था और अब उसके पति जावीद अहमद की यहीं पर एक मोबाइल की दुकान है। शाजिया तीन बेटियों की मां है और एके 47 राइफल के साथ उसकी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसके बाद से ही उसके फेसबुक अकाउंट पर पुलिस की साइबर विंग की नजर रखे हुई थी। सूत्रों के मुताबिक यह महिला पिछले एक वर्ष से सक्रिय थी।

लश्कर और जैश से जुड़ी शाजिया
बताया जा रहा है कि शाजिया आतंकी ग्रुप लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद दोनों के लिए काम करती है। पुलिस सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक शाजिया ने पूछताछ में बताया कि उसने अभी तक दो युवाओं को हथियार और अन्य सामान दिया है। इनमें से एक गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस अधिकारी ने बताया है कि इस महिला ने सुरक्षाबलों के अफसरों से वादा किया था कि वह आतंकियों के बारे में जानकारी देगी, लेकिन इससे अलग वह आतंकियों की ही मदद कर रही थी। शाजिया सेना और दूसरे सुरक्षाबलों के बारे में सुचनाएं इकट्ठा करती और आतंकियों को देती थी। कहा जा रहा है कि उसने हथियार चलाने की ट्रेनिंग भी ली है। पुलिस को यह सूचना भी मिली थी यह महिला आतंकी एक और ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) के साथ ट्रेन से साउथ कश्मीर के अनंतनाग जाने वाली थी। इस इंटेलीजेंस पर पुलिस ने नौगाम पुलिस स्टेशन पर पहरा बिठा दिया था। स्टेशन पर पहुंचते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार हो चुकी हैं दो महिलाएं
शाजिया से पहले पुलिस ने श्रीनगर से 28 साल महिला आसिया जान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 ग्रेनेड और बारी तादाद में गोलियां बरामद की थी। बताया जा रहा है कि आसिया एक महिला कूरियर थी। अधिकारियों का कहना है कि आतंकी मूवमेंट पर हुई सख्ती और जगह जगह पर बनें नए उपायों की वजह से आतंकवादियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ऐसे में आतंकी ने फिर से अपनी पुरानी नीति को प्रयोग करने लगे हैं। पिछले हफ्ते , श्रीनगर-बारामुल्ला राजमार्ग पर लॉयपोरा में एक युवा महिला को गिरफ्तार किया गया था, जब पुलिस ने इस जगह एक सूचना पर नका लगाया था और एक गाड़ी को रोक कर उसकी तलाशी ली जिसमें यह महिला सवार थी जब इसकी तलाशी हुई तो इसे ग्रेनेड और गोलियां बरामद हुई।
-
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications