'हमें थोड़ा समय दीजिए, आतंकियों को जल्द देंगे जवाब', कश्मीरी पंडित की हत्या पर बोले DIG सुजीत कुमार
जम्मू कश्मीर के शोपियां में शनिवार को आतंकियों ने कश्मीरी पंडित पुरन कृष्ण भट को गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
जम्मू कश्मीर के शोपियां में शनिवार को आतंकियों ने कश्मीरी पंडित पुरन कृष्ण भट को गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। डीआईजी सुजीत कुमार ने कहा कि कश्मीरी पंडित की हत्या मामले को गंभीरता से देख रहे हैं। कश्मीर फ्रीडम फाइटर्स ने इसकी जिम्मेदारी ली है। हम अभी इस बारे में पक्के तौर पर कुछ नहीं कहेंगे। यहां एक गार्ड मौजूद था।

डीआईजी ने कहा कि हम कारण का पता लगा रहे हैं, वह अपनी स्कूटी पर बाहर गया था और उसी पर लौट आया था। वह दो लोगों के साथ आया था। उन्होंने कहा कि यदि घटना यहां तैनात गार्ड की मौजूदगी में हुई तो न केवल वह बल्कि क्षेत्र के सभी संबंधित अधिकारी भी कार्रवाई करेंगे। सुजीत कुमार ने कहा कि चश्मदीदों का कहना है कि शुरुआती जांच में सिर्फ एक ही शख्स ने उसे निशाना बनाया था और वह उसके सामने था। किसी और को किसी ने नहीं देखा है जो छिपा हो सकता है। चीजें साफ हो जाएंगी, हमें थोड़ा वक्त दीजिए।
आतंकियों ने ताबड़तोड़ मारी गोली
समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, कश्मीरी पंडित पूरण कृष्ण भट शोपियां जिले के चौधरी गुंड इलाके के रहने वाले थे। शनिवार को जब वो अपने घर से बाग की तरफ जा रहे थे, तभी घात लगाकर बैठे आतंकियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से पंडित पूरण कृष्ण भट गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए परिवार वालों ने फौरन अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मौके पर पहुंची सुरक्षाबलों की टीम
वहीं, वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षाबलों की टीम मौके पर पहुंच गई और इलाके को घेर लिया है। साथ ही, सुरक्षाबल के जवान आतंकियों की धर पकड़ के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं, जम्मू में प्रवासी कश्मीरी पंडित कर्मचारियों ने शोपियां में आतंकवादियों द्वारा पूरन कृष्ण भट्ट की हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकियों ने कश्मीरी पंडित को मारी गोली, इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम












Click it and Unblock the Notifications