शोपियां मुठभेड़ः सेना ने हिजबुल के तीन आतंकियों को मार गिराया

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए है, वहीं चार आतंकियों को घेर लिया गया है। शोपियां गटीपोरा गांव में ये मुठभेड़ हो रही है। गांव में कई आंतकियों के छुपे होने की बात कही जा रही है। सुरक्षाकर्मियों ने जिस आतंकी को मारा है,उसकी पहचान हिजबुल मुजाहिदीन के आबिद के तौर पर हुई है। सुरक्षाबलों ने एक और आतंकी को मार गिराया है। उसका शव और हथियार बरामद कर दिया है। वहीं तीसरे आंतकी को सुरक्षाबलों ने सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन उसने समर्पण से इंकार कर दिया। सेना ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए हिजबुल के तीन आतंकियों को मार गिराया।

शोपियां एनकाउंटर: एक आतंकी ढेर, चार को सुरक्षाकर्मियों ने घेरा

सोमवार दोपहर को ही जम्मू-कश्मीर के बारामुला में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के ऑपरेशनल कमांडर खालिद को मार गिराया है। लडूरा में छुपे खालिद ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की जिसके बाद जवानों ने मोर्चा संभालते हुए इसका कड़ा जवाब दिया और खालिद को मार गिराया। खालिद कई तरह की आतंकी गतिविधियों में शामिल था और जैश का ऑपरेशनल कमांडर भी था। लडूरा में उसकी मौत को जैश के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि खालिद के तार पाकिस्तान से जुड़े थे और सीमापार से मिल रही मदद से वो लगातार घाटी में आतंकी गतिविधियां चला रहा था।

इससे पहले सोमवार सुबह जम्‍मू-कश्‍मीर के बडगाम में 53 राष्‍ट्रीय रायफल्‍स के काफिले पर आतंकियों ने हमला किया जिसमें एक जवान शहीद हो गया है। 53 राष्‍ट्रीय रायफल्‍स टुकड़ी पर हमला डारंग गांव में हुआ। आतंकियों की तरफ से हमले के बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और गोलाबारी का जवाब दिया, दोनों ओर से भारी गोलीबारी हुई। इस हमले में एक जवान के शहीद हो जाने की खबर है। वहीं एक आंतकी भी जवाबी कार्रवाई में मारा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+