हाथ-पांव फूले पाक के, खफा कश्मीर के दो अलगावादी नेता

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) पाकिस्तान हाई कमीशन के अफसरों की नींद उड़ी हुई है क्योंकि कश्मीर के अलगाववादी हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी के बाद एक और अलगाववादी नेता आसिया अंदराबी ने आगामी 21 जुलाई को हाई कमीशन में होने वाले ईद मिलन के कार्यक्रम में शामिल होने से इंकार कर दिया है।

दरअसल मोदी-शरीफ बातचीत में कश्मीर मसले पर कोई वार्ता ना होने के विरोध में गिलानी ने उक्त फैसला लिया था। उनकी घोषणा के बाद पाकिस्तान के हाथ-पैर फूल गए थे।

एलिट शामिल रहेगा

सूत्रों ने भी बताया कि पाकिस्तान की तरफ से कोशिशें हो रही है ताकि गिलानी तथा आसिया ईद मिलन में शिरकत करें। इस ईद मिलन में राजधानी का एलिट शामिल होगा।

ईद मिलन

खबर है कि अब हाई कमीशन स्टाफ इन दोनों नेताओं से आग्रह कर रहा है कि वे ईद मिलन के मौके पर मौजूद रहे हाई कमीशन में। बता दें कि पाकिस्तान दिवस पर श्रीनगर में पाकिस्तानी झंडा लगाकर जश्न मनाने के आरोप में आसिया अंदराबी के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है। आसिया दुख्तरान ए मिल्लत संगठन की महिला विंग की मुखिया हैं। यह हुर्रियत से जुड़ा हुआ है।

गिलानी को पाक के ईद मिलन समारोह में लाने की कोशिशें तेज

नहीं लेंगी भाग

पर अब उन्होंने दिल्ली में ईद मिलन समारोह में भाग लेने से मना कर दिया है। पाकिस्तान हाई कमीशन उनसे संपर्क बनाए हुआ है। उन्हें तथा गिलानी को बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के लिए कश्मीर का मसला हमेशा अहम रहेगा।

ईद मिलन

पाकिस्तान हाई कमीशन में इस बार इफ्तार के स्थान पर ईद मिलन का कार्यक्रम रखा गया है। इससे पहले गिलानी ने पाकिस्तान हाई कमीश्न में होने वाले ईद मिलन से दूर रहने की घोषणा करके सबको चौंका दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+