कौन है कश्‍मीर के पुलवामा में मारा गया सीरियल पत्‍थरबाज छोटा गिलानी

पुलवामा। गुरुवार को जम्‍मू कश्‍मीर के पुलवामा में एक 27 वर्षीय पत्‍थरबाज की मौत हो गई थी। इस पत्‍थरबाज की पहचान कर ली गई है और इसकी पहचान के बाद सामने आया है कि यह एक सीरियल पत्‍थरबाज था। इस युवक का नाम तौसीफ अहमद वानी उर्फ छोटा गिलानी था। गिलानी तब मारा गया जब वह काकापोरा पुलिस के पास एक विरोध प्रदर्शन में शामिल था।

कौन है कश्‍मीर के पुलवामा में मारा गया सीरियल पत्‍थरबाज छोटा गिलानी

छोटा गिलानी के खिलाफ थीं 10 एफआईआर

गिलानी पुलवामा के टेंगपुना गांव का रहने वाला था। उस के खिलाफ 10 एफआईआर दर्ज थीं और अलग-अलग पुलिस स्‍टेशन में दर्ज यह एफआईआर पब्लिक सेफ्टी एक्‍ट (पीएसए) के तहत हैं। गिलानी पहली बार वर्ष 2010 में उस समय गिरफ्तार हुआ था जब वह पुलवामा में सेना और सुरक्षाबलों के खिलाफ एक विरोध प्रदर्शन में शामिल था। पिछले वर्ष हिजबुल मुजाहिद्दीन कमांडर बुरहान वानी की मौत के बाद भी विरोध प्रदर्शन के बाद उसे पीएसए के तहत गिरफ्तार किया गया था। दो वर्ष बाद हालांकि उसे जेल से रिहा कर दिया गया था।

लोगों ने कहा पुलिस ने की हत्‍या

स्‍थानीय लोग उसकी मौत को हत्‍या करार दे रहे हैं। लेकिन पुलिस ने इस आरोप से इनकार कर दिया है। पुलवामा में गुरुवार को जो विरोध प्रदर्शन हो रहे थे उसमें वह पत्‍थरबाजों को लीड कर रहा था। इसी बीच पुलिस की गोली उसे लग गई। पुलिस का कहना है कि उसे निशाना बनाकर गोली नहीं मारी गई थी। जिन डॉक्‍टरों ने उसका निरीक्षण किया उनका कहना है कि उसे काफी करीब से गोली मारी गई थी। इसकी वजह से काफी खून बह गया और उसकी मौत हो गई। स्‍थानीय लोगों की मानें तो वानी साउथ कश्‍मीर में हर नागरिक या फिर आतंकी के जनाजे में मौजूद रहता था, खासकर पुलवामा जिले में होने वाले जनाजे में।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+