कश्मीर के नेताओं को गुप्त ठिकानों में कैद किया गया, तुरंत रिहा करे सरकार- राहुल गांधी
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में जारी असमंजस की स्थिति के बीच पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला को नजरबंद करने का मामला मंगलवार को संसद में गूंजा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सदन में चर्चा के दौरान कहा कि कश्मीर के नेताओं को गुप्त ठिकानों में कैद किया गया है।

राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के नेताओं की गिरफ्तारी को असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक करार दिया है। राहुल ने कहा कि सरकार का यह कदम मूर्खतापूर्ण है। आतंकियों को केंद्र सरकार क्यों मौका दे रही है। सभी नेताओं को तुरंत रिहा किया जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications