'कश्मीर भारत का अभिन्न अंग, वहां पढ़कर दिखाऊंगी हनुमान चालीसा, सीएम ठाकरे की चुनौती पर नवनीत राणा
नई दिल्ली, 09 जून। महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा को लेकर उपजे विवाद में अब कश्मीर का भी नाम जुड़ गया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की चुनौती को निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा है कि कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा है। उन्होंने शिवसेना प्रमुख व सीएम की चुनौती स्वीकारते हुए कहा 'मैं कश्मीर में हनुमान चालीसी पढ़कर दिखाऊंगी।

सांसद नवनीत राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने औरंगाबाद में उन्हें कश्मीर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि सीएम ठाकरे लोगों की समस्याओं की बात करने के बजाय ये सब बाते कह रहे थे। सांसद में ने सीएम पर औरंगाबाद के लोगों की समस्याओं पर बात न करने का आरोप लगाया।
कश्मीर में टारगेट किलिंग पर नवनीत राणा ने कहा कि देश के पीएम और गृह मंत्री अमित शाह देश की जनता के साथ हैं। देश की जनता को विश्वास है कि वो उनके साथ खडडे रहेंगे। वहीं नवनीत ने कि सीएम ठाकरे कहते हैं कि मंदिर जाना जरूरी नहीं। हनुमान चालीसा पढ़ना जरूरी नहीं है। राणा ने सवाल किया कि तो फिर सीएम यह कैसे कह सकते हैं कि वे हिंदुत्व का प्रतिनिधित्व करते हैं।
नवनीत राणा ने उद्धव ठाकरे की ओर कश्मीर में हनुमान चालीसा की चुनौती स्वीकार करते हुए कहा कि कश्मीर भारत का हिस्सा है और अगर मुख्यमंत्री उद्धव को लगता है कि वहां हनुमान चालीसा का पाठ करना मुश्किल है, तो मैं वहां हनुमान चालीसा का पाठ करके दिखाऊंगी।












Click it and Unblock the Notifications