कश्मीर बंद: पुलिस ने यासीन मलिक को किया गिरफ्तार, गिलानी को किया गया नजरबंद
गुरुवार को कश्मीर में हुर्रियत नेताओं की ओर से एक दिन का बंद बुलाया गया था। इसी बंद के तहत जम्मू कश्मीर पुलिस ने जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के नेता यासीन मलिक को हिरासत में ले यिा। इसके अलावा अलगाववादी नेता सैय्यद अली शाह गिलानी को नजरबंद किया गया है।
श्रीनगर। गुरुवार को कश्मीर में हुर्रियत नेताओं की ओर से एक दिन का बंद बुलाया गया था। इसी बंद के तहत जम्मू कश्मीर पुलिस ने जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के नेता यासीन मलिक को हिरासत में ले यिा। इसके अलावा अलगाववादी नेता सैय्यद अली शाह गिलानी को नजरबंद किया गया है। हुर्रियत और अलाववादी नेताओं की ओर से यह बंद नागरिकों की मौत को लेकर बुलाया गया था।

कश्मीर में रमजान के बाद लॉन्च कासो
ईद के दिन नमाज के बाद कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में सुरक्षाबलों और युवाओं के बीच जमकर हिंसा और पत्थरबाजी हुई थी। सुरक्षाबलों की कार्रवाई में तीन युवकों विकास अहमद, शिराज अहमद और एजाज अहमद की मौत हो गई थी। वहीं एक युवक घायल हो गया था। इस बीच रमजान के बाद सीजफायर खत्म होने के बाद सेना ने कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन यानी कासो को फिर से लॉन्च कर दिया है। इस ऑपरेशन को सेना दक्षिण कश्मीर और उत्तर कश्मीर में चला रही है। इन हिस्सों में कासो के विरोध में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications