प्रियंका चोपड़ा ने देसी गर्ल स्टाइल में मनाया करवा चौथ, लाल साड़ी में पति के साथ तस्वीर हुई वायरल

प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में देसी गर्ल स्टाइल में मनाया करवा चौथ, लाल साड़ी में पति के साथ तस्वीर हुई वायरल

Priyanka Chopra Karwa Chauth: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भेल ही भारत में नहीं हैं लेकिन यहां के सारे त्योहार वो लॉस एंजिलस (Los Angeles) में भी मनाती हैं। करवा चौथ (Karwa Chauth को भी प्रियंका चोपड़ा ने हर साल की तरह इस साल भी भारतीय रिवाज के साथ मनाया है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपने करवा चौथ व्रत की तस्वीरे भी शेयर की है। प्रियंक के पति निक जोनस (Nick Jonas) ने भी सभी को करवा चौथ की बधाई दी है।

Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दोनों ने करवा चौथ की तस्वीरें शेयर की हैं। प्रियंका चोपड़ा लॉस एंजिलस में हैं। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा है, करवा चौथ सेलिब्रेट करने वालों को शुभकामनाएं'। इसके साथ ही पति निक के लिए 'आई लव यू' भी लिखा है।

वहीं निक जोनस ने भी प्रियंका चोपड़ा के साथ तस्वीर शेयर की है। तस्वीर शेयर कर उन्होंने लिखा है, सभी को करवा चौथ की शुभकामनाएं। उन्होंने लिखा, खुशकिस्मत हूं कि उनकी खूबसूरत वाइफ घर पर हैं।

लाल साड़ी में प्रियंका की तस्वीर हुई वायरल

प्रियंका चोपड़ा तस्वीर में लाल साड़ी में दिख रही हैं। उन्होंने हाथ में चांदी की थाली ली है और पीछे शिव भगवान की मूर्ति है। प्रियंका की तस्वीरों पर उनके फैम्स बहुत कमेंट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वायरल हो गई है। पिछले साल प्रियंका चोपड़ा ने अपना पहला करवा चौथ मनाया था। प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा ने भी उनकी फोटो शेयर की थी।

प्रिंयका के अलावा करवा चौथ की शिल्पा शेट्टी, बिपाशा बसु, रवीना टंडन, सोनाली बेंद्रे की भी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। शिल्पा भी लाल रंग की साड़ी में करवा चौथ में दिखीं। सारी अभिनेत्रियों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर करवा चौथ की बधाई दी है।

प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एक्टर राजकुमार राव के साथ 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आने वाली हैं। प्रियंका बॉलीवुड की लास्ट फिल्म द स्काइ इज पिंक में नजर आईं थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+