Kartik Purnima 2021: कार्तिक पूर्णिमा आज, CM बघेल ने महादेव घाट पर लगाई आस्था की डुबकी

नई दिल्ली, 19 नवंबर। आज कार्तिक पूर्णिमा है, आज का दिन बहुत पावन है। सुबह से ही काशी और हरिद्वार के घाटों में भक्तगण गंगा में डुबकी लगा रहे हैं। मान्यता है कि आज के दिन गंगा स्नान करने से इंसान के सारे कष्टों को अंत हो जाता है आज लोग स्नान के बाद गंगा घाट पर दीया जलाते है। आम से लेकर खास तक के सभी लोग भक्ति के रंग में रंगे हुए हैं। इस शुभ मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी रायपुर के महादेव घाट पर पवित्र स्नान किया और पूजा की।

Recommended Video

    Kartik Purnima 2021: देशभर में Kartik Purnima की धूम, जानें इस दिन का महत्व | वनइंडिया हिंदी
    Kartik Purnima: CM बघेल ने महादेव घाट पर लगाई आस्था की डुबकी

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्तिक पूर्णिमा के स्नान की तस्वीरें शेयर भी की हैं। उन्होंने Twitter पर लिखा है कि 'आज कार्तिक पुन्नी के अवसर पर प्रातः रायपुर के महादेव घाट पहुंचकर खारून नदी में कार्तिक पूर्णिमा स्नान कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।'

    इसके बाद उन्होंने हटकेश्वर महादेव मंदिर में जाकर पूजा भी की। उसकी भी तस्वीरें उन्होंने शेयर की है। उन्होंने लिखा है कि आज कार्तिक पुन्नी के अवसर पर प्रातः खारून नदी में कार्तिक स्नान करने के उपरांत ऐतिहासिक हटकेश्वर महादेव मंदिर में महादेव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

    आपको बता दें कि कार्तिक का महीना वैसा ही पूजा-पाठ का महीना माना जाता है लेकिन अगर आप पूरे महीने पूजा पाठ से चूक गए हैं तो आज के दिन स्नान करके आप पूरे माह का फल प्राप्त कर सकते हैं। आज के दिन को लोग देव दीपावली के रूप में भी मनाते हैं। आज माना जाता है कि स्वर्ग से सभी देवतागण बनारस के घाट पर दीपावली मनाने आते हैं और इसी कारण आज काशी के घाटों पर दीए जलाने की पंरपरा है।

    इस अद्भुत नजारे का आनंद उठाने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। आज के दिन लोग दान-पुण्य भी करते हैं और ब्राह्मणों को भोजन कराते हैं और परिवार के लिए सुख-शांति की कामना भी करते हैं।

    कार्तिक माह की पूर्णिमा को सबसे बड़ी पूर्णिमा माना जाता है। इस दिन को त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहते हैं और यह भगवान शंकर के विजय दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+