Karntaka की सरकारी बसों में महिलाओं का फ्री सफर, शक्ति योजना की ग्रैंड लॉन्चिंग, CM सिद्धारमैया ने दिए टिकट
कर्नाटक की सरकारी बसों में अब महिलाओं के लिए सिद्धारमैया सरकार ने फ्री यात्रा की सेवा शुरू कर दी है। योजना की शुरुआत एक ग्रैंड इवेंट के लिए जरिए की गई।
Karntaka Shakti Yojana launching: कर्नाटक (Karntaka) में शक्ति योजना के जरिए सरकार बसों में अब महिलाएं फ्री सफर कर पाएंगे। उन्हें 20 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए किराए के रूप में कोई चार्ज नहीं देना होगा। कर्नाटक सरकार ने इस योजना की लॉन्चिंग एक ग्रैंड इवेंट के जरिए की।
रविवार को इस योजना की शुरुआत सीएम सिद्धारमैया (CM Siddaramaiah) और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार (DK Shivkumar) ने अपने हाथों से महिलाओं को टिकट सौंपकर की। शक्ति योजना के लॉन्चिंग इवेंट में जुटने वाली भीड़ को देखते हुए बेंगलुरू में जाम की स्थिति से निपटने के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई।

बेंगलुरू में 'शक्ति योजना' की शुरुआत के मौके पर कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार समेत कई कांग्रेस दिग्गज मौजूद रहे। मंच से 'शक्ति योजना' की शुरुआत के ऐलान के साथ सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार नने केएसआरटीसी और बीएमटीसी बसों में यात्रा के लिए महिलाओं को फ्री यात्रा के लिए टिकट वितरित किए।
शक्ति योजना की लॉन्चिंग के मौके पर सीएम सिद्धारमैया ने भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि इससे पहले कर्नाटक में 30% महिलाएं बसों में सफर करती थीं। लेकिन बीजेपी सरकार के दौरान महिलाओं के यात्राका प्रतिशत घटकर 24% रह गया। सीएम ने भाजपा पर आरोप लगया कि वह नहीं चाहती थी कि महिलाएं घर से बाहर निकलें।
सीएम सिद्धारमैया ने केएसआरटीसी और बीएमटीसी बसों में यात्रा भी की। इस दौरान उन्होंने अपने हाथों से महिलाओं को मुफ्त यात्रा के टिकट वितरित किए। सीएम ने योजना की शुरुआत के ऐलान के साथ कहा कि महिलाएं आज (11 जून) दोपहर 1 बजे से मुफ्त यात्रा सुविधा का लाभ उठा सकती हैं। इसके लिये पास के रूप में सभी महिलाओं को स्मार्ट कार्ड दिए जाएंगे। यह योजना छात्राओं के लिए भी लागू है। इन योजनाओं में कोई बिचौलिया नहीं है। योजना का लाभ सीधे महिलाओं को पहुंचेगा। बता दें कि सिद्धारमैया की शक्ति योजना के तहत महिलाएं 20 किलोमीटर तक का सफर अपने जिले में फ्री कर पाएंगी।
-
SDM Jyoti Maurya: '2 महीने में होगा तलाक', सुलह की बात पर भड़कीं ज्योति मौर्या , पति आलोक ने क्यों बोला झूठ? -
Navjot Singh Sidhu की बेटी Rabiaa Sidhu कौन हैं? क्या करती हैं? पिता से कितनी ज्यादा अमीर हैं? -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
RR vs MI: बारिश के कारण राजस्थान-मुंबई मैच नहीं हुआ शुरू, कब होगा मुकाबले का टॉस -
Khan Sir के साथ वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का वीडियो वायरल, 50 लाख के ऑफर के बाद दोनों के बीच क्या हुई बात? -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
Assam Election 2026: कितनी सीट जीत रही BJP? CM के लिए पहली पसंद कौन? चुनाव से पहले आया बड़ा OPINION POLL -
Navjot Kaur Love Story : 'स्कूटर से घर तक नवजोत का पीछा करते थे Sidhu', मस्त है प्रेम कहानी -
US-Iran War: डेडलाइन से पहले दहला ईरान, अमेरिकी अटैक में खार्ग आइलैंड, रेलवे पुल सहित कई इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह












Click it and Unblock the Notifications