Karnataka News: 16वें वित्त आयोग में दक्षिण भारतीय राज्यों का प्रतिनिधित्व मांगेगा कर्नाटक
कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार के मंत्रिमंडल की अहम बैठक हुई। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। जिसमें निर्णय लिया गया कि दक्षिण भारतीय राज्यों (आन्ध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिल नाडु और तेलंगाना) का कर्नाटक 16वें वित्त आयोग में प्रतिनिधित्व मांगेगा।
इसके साथ ही बैठक में एक टेक्निकल सेल स्थापित करने का फैसला लिया है। खास बात यह है कि इस सेल का गठन महत्वपूर्ण वित्तीय चिंताओं को दूर करने और कर्नाटक के हितों की रक्षा के लिए किया गया है।

यह सेल वित्त आयोग के लिए एक सावधानीपूर्वक और व्यापक प्रतिक्रिया तैयार करने में सरकार की मदद करेगा। वहीं, कैबिनेट बैठक ने केंद्र सरकार द्वारा एकत्र किए गए उपकर का हिस्सा और राष्ट्रीय आपदा राहत कोष (एनडीआरएफ) अनुदान में वृद्धि की मांग करने का भी फैसला लिया।
बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए, राजस्व मंत्री कृष्णा बायर गौड़ा ने कहा कि कैबिनेट ने कर्नाटक की चिंताओं पर चर्चा की। जिसमें बेहतर जनसंख्या नियंत्रण वाले राज्यों को 'दंडित करना', क्षेत्रीय आर्थिक असमानताएं, राजकोषीय जिम्मेदारी और जीएसटी सहित केंद्रीय अधिभार का उचित हिस्सा शामिल है। साथ ही 16वें वित्त आयोग और कन्नड़ भाषा सहित 34 विषयों पर विचार किया गया।
'राज्यों की राय जानने के बाद टीओआर तैयार करें'
इस तरह के फैसले लेने की जरूरत बताते हुए बायर गौड़ा ने कहा कि संघीय ढांचा तभी अच्छा होगा जब राज्य की वित्तीय स्थिति अच्छी होगी। कैबिनेट ने 16वें वित्त आयोग पर विस्तार से चर्चा की और बड़े फैसले भी लिए। सबसे पहले, जिन राज्यों ने जनसंख्या को नियंत्रित किया, उन्हें दंडित किया गया। लेकिन, जो विफल रहे उन्हें 15वें वित्त आयोग द्वारा पुरस्कृत किया गया। इसका असर राज्य पर भी पड़ा है। हम वित्त आयोग से उन राज्यों को महत्व देने की अपील करेंगे जिन्होंने जनसंख्या नियंत्रण में अच्छा प्रदर्शन किया है।












Click it and Unblock the Notifications