Bengaluru Weather: भारी बारिश ने बिगाड़ा बेंगलुरू का हुलिया, कहीं चल रही है नाव तो कहीं लगा तगड़ा जाम
बेंगलुरू, 5 सितंबर। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू इस वक्त भारी बारिश की गिरफ्त में हैं। भीषण बरसात ने पूरे शहर का हुलिया बिगाड़ दिया है। रविवार रात से शुरू हुई बारिश आज सुबह तड़के तक होती रही है और जिसके कारण शहर के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। आपको जानकर हैरत होगी कि जलजमाव के कारण वरथुर उपनगर में राहतकर्मियों को नावों का सहारा लेना पड़ा है।
Recommended Video

वरथुर उपनगर में चल रही है नाव
चूंकि कई इलाकों में पानी भर गया है, बचाव कार्य के लिए वरथुर उपनगर में नावों को तैनात किया गया है।बाढ़ जैसी स्थिति के बीच शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं, जिससे लोगों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। आज सुबह बच्चों को स्कूल जाने और लोगों को ऑफिस जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

माराथल्ली- सिल्क बोर्ड जंक्शन पर तगड़ा जाम
तो वहीं आज सुबह से ही बेंगलुरू में माराथल्ली- सिल्क बोर्ड जंक्शन रोड पर भारी बारिश के कारण तगड़ा ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। आपको बता दें कि बारिश से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में एचएसआर, बेलंदूर, सरजापुरा रोड, व्हाइटफील्ड, आउटर रिंग रोड और बीईएमएल लेआउट शामिल हैं।

9 सितंबर तक भारी बारिश की भविष्यवाणी
इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कर्नाटक में 9 सितंबर तक भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। उसने कहा है कि बेंगलुरू, कोडागु, शिवमोग्गा, उत्तर कन्नड़, दक्षिण कन्नड़, उडुपी और चिकमगलूर जिलों में आज से लेकर अगले चार दिनों तक भारी बारिश होने की आशंका है और इसलिए यहां पर अलर्ट जारी रहेगा।
मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है
तो वहीं मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है क्योंकि 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। केवल कर्नाटक ही नहीं केरल ,तमिलनाडु, रायलसीमा, तेलंगाना और आंध्रा में भी भारी बारिश के आसार हैं।
भारी बारिश की आशंका
जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने अगले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, रायलसीमा, तेलंगाना और आंध्रा कोंकण,गोवा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड ,गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया है।












Click it and Unblock the Notifications