Karnataka Verdict 2018: शुरुआती रुझानों पर अशोक गहलोत का बयान, कांग्रेस ही बनाएगी सरकार

बेंगलुरू: कर्नाटक में 222 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है। एग्जिट पोल में किसी भी दल को पूर्ण बहुमत ना मिलने के बाद इन चुनावों में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या कांग्रेस कर्नाटक में अपनी सत्ता बरकरार रख पाती है या फिर मोदी मैजिक के जरिए भाजपा यहां कमल खिलाने में कामयाब हो पाएगी। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस से बीजेपी आगे चल रही रही है।

karnataka verdict 2018: These are initial trends Congress will form the Govt says ashok gehlot

कर्नाटक में मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने कांग्रेस पर बढ़त बना ली है। हालांकि अभी भी बहुमत के आंकड़े से दोनों ही पार्टियां दूर हैं। कांग्रेस ने अपने सबसे अनुभवी नेता अशोक गहलोत को कर्नाटक भेज दिया है। रूझानों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा कि ये महज शुरुआती रुझान हैं और उन्हें उम्मीद है कि उन्हें पूरा विश्वास है कि कांग्रेस कर्नाटक में सरकार में सरकार बनाएगी।

अशोक गहलोत ने ये भी संकेत दिया कि बहुमत ना मिलने की स्थिति में कांग्रेस का जेडीएस के साथ जाने का विकल्प भी खुला है। उन्होंने कहा कि सही विकल्प खुले हैं।

वहीं चुनाव आयोग के अनुसार, शुरुआती रुझानों में बीजेपी कांग्रेस से 26 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी को 55, कांग्रेस को 29 सीटों पर बढ़त हासिल है। बता दें कि 12 मई को कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान तकरीबन 70 फीसदी मतदान हुआ था। सिद्धारमैया ने अपनी जीत का भरोसा जताते हुए एग्जिट पोल के नतीजों को खारिज करत हुए उसे दो दिन का मनोरंजन बताया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+