येदियुरप्पा के शपथ ग्रहण पर सुप्रीम कोर्ट आधी रात 1:45 बजे करेगा सुनवाई

नई दिल्ली। कर्नाटक के राज्यपाल ने बीजेपी को सरकार बनाने के लिए न्योता दिया है और कांग्रेस आधी रात को सुप्रीम कोर्ट पहुंची है। इस बीच खबर है कि आधी रात 1:45 बजे सुनवाई शुरू की जाएगी। यह सुनवाई सुप्रीम कोर्ट परिसर में ही शुरू होगी। कांग्रेस और जेडी (एस) दोनों ने कर्नाटक के राज्यपाल के निर्णय के खिलाफ अर्जी दायर की है। इस बीच अब खबर है ये भी है कि सुप्रीम कोर्ट के घर कांग्रेस के साथ-साथ बीजेपी के वकील भी चीफ जस्टिस के घर अपना पक्ष रखने के लिए पहुंचें हैं। साथ में यह भी बताया जा रहा है कि चीफ जस्टिस के घर बीजेपी के कुछ नेता भी पहुंचे हैं।

येदिरप्पा के शपथ ग्रहण पर SC आधी रात 1:45 बजे करेगा सुनवाई

भारत के राजनीतिक इतिहास में यह पहली बार है, जब किसी राजनीति पार्टी ने सरकार बनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सीजेआई दीपक मिश्रा के घर कांग्रेस और जेडी (एस) की अर्जी पर आधी रात को 1:45 बजे सुनवाई शुरू हो जाएगी। चीफ जस्टिस के घर के बाहर मीडिया और सुरक्षाकर्मियों का जमावड़ा का लगा हुआ है। सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के अलावा दो और जज इन याचिकाओं पर सुनवाई करेगी।

सरकार की तरफ से आधी रात को पक्ष रखने के लिए एसजी तुषार मेहता पहुंचे हैं। सुप्रीम कोर्ट के 6 नंबर परिसर में सुनवाई शुरू होगी। बता दें कि बीएस येदियुरप्पा आज सुबह शपथ लेंगें। बीजेपी को सदन में बहुमत साबित करने के लिए 15 दिन तक का वक्त दिया है। कांग्रेस ने राज्यपाल के निर्णय के सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देते हुए इसे लोकतंत्र की हत्या बताया है।

खबर है कि पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी सरकार की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे।

कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने एक ट्वीट के माध्यम से की उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की तारीफ करते हुए ट्विटर पर लिखा है "हम सुप्रीम कोर्ट के बेहद आभारी हैं कि उन्होंने देर रात 1.45 बजे कोर्ट नंबर दो में सुनवाई तय की है"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+