#KarnatakaResults: कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा के आसार, जानिए फिर कैसे बनेगी सरकार...
बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है, इस बार कर्नाटक का राजा कौन होगा, इस बारे में फैसला बस चंद घंटों में हो जाएगा। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने सत्ता पाने के लिए एड़ी-चोटी का दम लगा दिया है लेकिन जीतेगा वो ही जिसे जनता ने सही समझा होगा। वैसे वोटिंग के बाद आए एग्जिट पोल में काफी जगह कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा के आसार जताए गए हैं। अधिकांश एग्जिट पोल ये ही कहते हैं कि इस बार चुनाव में भाजपा ही सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी तो वहीं जद (एस) किंगमेकर की भूमिका में नजर आ रही है।

मालूम हो कि रिपब्लिक टीवी- जन की बात और एबीपी-सी वोटर के एग्जिट पोल में कहा गया है कि भाजपा राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी और 104-116 सीटें प्राप्त करेगी। दोनों टीवी चैनलों ने राज्य में वर्तमान में सत्तारूढ़ कांग्रेस को क्रमश: 78 सीटें और 83-94 सीटें दी हैं। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा के नेतृत्व वाले जद (एस) को क्रमश: 37 और 20-29 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।
222 विधानसभा सीट पर मतदान हुआ
राज्य के 224 विधानसभा सीटों में से 222 विधानसभा सीट पर मतदान हुआ। किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 112 विधायकों की जरूरत होगी। इंडिया टुडे-एक्सिस एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस राज्य में बहुमत में आ सकती है और उसे 106-118 सीटें मिल सकती है। वहीं भाजपा को 79 से 92 सीटें मिल सकती हैं। इसमें जदएस को 22 से 30 सीटें मिलने की संभावना जतायी गई है। वहीं एनडीटीवी के पोल के अनुसार भाजपा, कांग्रेस और जदएस को क्रमश: 97, 90 और 31 सीटें मिलने की संभावना जतायी गई है।












Click it and Unblock the Notifications