सिद्धगंगा मठ के प्रमुख शिवकुमार स्वामी का निधन, 111 की उम्र में ली अंतिम सांस

Recommended Video

    Sidhaganga Mutt Chief Shivakumaraswamy का निधन, 111 साल की उम्र में ली अंतिम सांस | वनइंडिया हिंदी

    बेंगलुरू। कर्नाटक में तुमकुरु स्थित सिद्धगंगा मठ के प्रमुख शिवकुमार स्वामी का निधन हो गया है। 111 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने इस बात की जानकारी देते हुए उनके निधन पर शोक जताया है। उन्होंने बताया कि सिद्धगंगा मठ के प्रमुख शिवकुमार स्वामी का निधन सोमवार सुबह 11.44 बजे हुआ। उनका अंतिम संस्कार 22 जनवरी शाम 4.30 बजे किया जाएगा। शिवकुमार स्वामी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।

    शिवकुमार स्वामी के निधन पर 3 दिन के राजकीय शोक का ऐलान

    सिद्धगंगा मठ के प्रमुख शिवकुमार स्वामी लिंगायत समाज के बड़े धर्मगुरु माने जाते हैं। उनके निधन की सूचना के बाद कर्नाटक सरकार ने 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। इसके अलावा प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल-कॉलेज में एकदिन की अवकाश का ऐलान किया है। उनके निधन की सूचना मिलते ही कर्नाटक के तुमकुरु में बड़े नेताओं ने पहुंचना शुरू कर दिया है। कर्नाटक के सीएम एचडी कुमारस्वामी ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वे जीवित भगवान थे, देश के लिए उनकी सेवा का बखान शब्दों में नहीं किया जा सकता है। देश के सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक क्षेत्र के लिए भारी क्षति है।

    शिवकुमार स्वामी के निधन पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

    शिवकुमार स्वामी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है। वहीं शिवकुमार स्वामी के अंतिम दर्शन करने के लिए मठ में VIP लोगों का तांता लगा हुआ है। सोमवार को सुबह ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी. कुमारस्वामी, पूर्व मुख्यमंत्री बीएस. येदियुरप्पा, सदानंद गौड़ा, शिवकुमार स्वामी का हालचाल लेने पहुंचे थे। इससे पहले प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जी. परमेश्वर मठ भी यहां का दौरा कर चुके हैं।

    कई दिनों से बीमार थे शिवकुमार स्वामी

    कई दिनों से बीमार थे शिवकुमार स्वामी

    बता दें कि तुमकुरु स्थित सिद्धगंगा मठ के प्रमुख शिवकुमार स्वामी पिछले कई दिनों से बीमार थे। तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। कर्नाटक की राजनीति में सिद्धगंगा मठ और इसके प्रमुख शिवकुमार स्वामी का काफी प्रभाव रहता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ-साथ गांधी परिवार तक सभी उनका सम्मान करते थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+