Valentine Day पर 'माता-पिता' पूजा का आयोजन करेगी श्रीराम सेना, अश्लीलता रोकने के लिए तैनात होंगे कार्यकर्ता

Shri Ram Sene on Valentine's Day: हर साल की तरह इस साल भी वेलेंटाइन डे को लेकर विभिन्न संगठनों का विरोध जारी है। इस बीच श्रीराम सेना ने एक बड़ा ऐलान किया, जिसके तहत वो 14 फरवरी को माता-पिता पूजा का आयोजन करेंगे। साथ ही ये संगठन कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में अपने कार्यकर्ताओं को तैनात करेगा ताकी वेलेंटाइन डे के नाम पर सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को अश्लीलता फैलाने से रोका जा सके। इस बीच बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर ने भी साफ किया कि वो किसी को कानून हाथ में नहीं लेने देंगे।

Karnataka

न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए संगठन के प्रमुख प्रमोद मुथालिक ने कहा कि हम हर साल राज्यभर में माता-पिता पूजा का आयोजन करते हैं। इस बार भी 14 फरवरी को 50-60 जगहों पर ये आयोजन होगा। इसके अलावा पब, मॉल, आइसक्रीम पार्लर और पार्कों में उनके संगठन के कार्यकर्ता तैनात होंगे, ताकी ये सुनिश्चित हो सके कि सार्वजनिक स्थानों पर अश्लीलता ना फैले। उन्होंने साफ किया कि उनका कोई भी कार्यकर्ता कानून को हाथ में नहीं लेगा। वो पुलिस के साथ मिलकर काम करेंगे।

वहीं श्रीराम सेना की हुबली इकाई ने कहा कि हमारे देश के युवाओं को पश्चिमी संस्कृति की ओर आकर्षित करने की कोशिश हो रही है। इसका हमारे अमूल्य धरोहर पर गलत प्रभाव पड़ता है। साथ ही ड्रग्स, सेक्स और लव जिहाद को बढ़ावा मिलता है। वेलेंटाइन का दिन इसका एक स्पष्ट उदाहरण है। वहीं मामले में बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर ने कहा कि उनकी ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। अगर ऐसी शिकायत आती है, तो तुरंत कार्रवाई होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+