Karnataka RS polls: कांग्रेस ने लगाया सियासी गणित, 2 नहीं 3 को भेजेंगे राज्यसभा!

नई दिल्लीः कर्नाटक में विधायकों की संख्याबल के आधार पर भारतीय जनता पार्टी राज्यसभा में अपना एक उम्मीदवार भेज सकती हैं तो वहीं कांग्रेस अपने दो उम्मीदवारों को। लेकिन कांग्रेस सियासी दांव चलकर कर्नाटक से अपने तीन उम्मीदवारों को राज्यसभा में भेजने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि तीसरी सीट के लिए कांग्रेस जेडीएस के 7 विधायकों को तोड़ने की कोशिश में है।

तीन सीट जीतना चाहती है कांग्रेस

तीन सीट जीतना चाहती है कांग्रेस

बता दें, राज्यसभा में एक उम्मीदवार की जीत के लिए 44 प्रथम वरीयता वोटों की जरुरत होगी। कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस के 122 विधायक हैं। इन सीटों के साथ कांग्रेस के दो उम्मीदवार आसानी से राज्यसभा पहुंच सकते हैं। वहीं तीसरे उम्मीदवार के लिए कांग्रेस के पास 34 वोट हैं लेकिन जीत के लिए 44 विधायकों की जरुरत होती है। संख्याबल के आधार पर तीसरी सीट की जीत के लिए कांग्रेस को दस सीटों की जरुरत होगी।

जेडी (एस) की उम्मीदों पर फिरा पानी

जेडी (एस) की उम्मीदों पर फिरा पानी

कर्नाटक में जेडी (एस) उम्मीद कर रही थी कि कांग्रेस अपने उम्मीदवार को वापस करके उसके उम्मीदवार को वोट करेगी लेकिन लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कांग्रेस ने यह स्पष्ट कर दिया कि वो सभी तीन उम्मीदवारों राज्यसभा में भेजेगी।

कांग्रेस ने नहीं मानी बात

कांग्रेस ने नहीं मानी बात

जेडीएस के 7 विधायकों को निष्‍कासित किया जा चुका है। इन पर कांग्रेस की नजर है वहीं एक बीएसआर कांग्रेस विधायक, एक केजेपी विधायक और एक कर्नाटका मक्‍कला पक्ष विधायक है जो हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुआ है। इन विधायकों की मदद से कांग्रेस अपने तीसरे उम्मीदवार को राज्यसभा में भेजने की तैयार में हैं।

हाल ही में कर्नाटक में होने वाले हैं विधानसभा चुनाव

हाल ही में कर्नाटक में होने वाले हैं विधानसभा चुनाव

देवेगौड़ा चाहते हैं कि कांग्रेस उनके उम्मीदवार का समर्थन करें। जेडीएस ने नेताओं का मानना है कि राज्य में हाल ही होने वाले चुनाव में अगर विधानसभा में कोई भी पार्टी बहुमत के साथ नहीं जीत पाती है तो कांग्रेस को जेडीएस के समर्थन की जरूरत होगी। जेडीएस इस बात का फायदा उठाकर अपने उम्मीदवार को राज्यसभा भेजना चाहती है लेकिन कांग्रेस फिलहाल इसके लिए तैयार नहीं दिख रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+