Karnataka: कर्नाटक में बड़ा सड़क हादसा, गन्ना कटाई मशीन और कार की टक्कर, 5 की मौत
Karnataka Road Accident: कर्नाटक में गन्ना कटाई मशीन से टक्कराई कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। कार में सवार लोग यादगीर से लौट रहे थे। तालिकोटी पुलिस के मुताबिक आमने सामने की टक्कर में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के कारणों की जांच की रही है। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है।
हादसे का अपडेट देते हुए पुलिस ने बताया कि दुर्घटना तालिकोटी क्षेत्र में हुई। पुलिस ने कहा, "तालिकोटी इलाके में बिलेभावी क्रॉस के पास एक सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। गन्ना कटाई मशीन से टक्कर के बाद कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई. वे यादगीर से लौट रहे थे तभी कटाई मशीन और कार के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए बागेवाड़ी सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।"

इन लोगों की मौत
पुलिस ने सभी मृतकों की पहचान निंगप्पा पाटिल (55), शांतप्पा पाटिल (45), भीमाशी संकनला (65), शशिकला (50) और दिलीप पाटिल (45) के रूप में की है। हादसे में जाने गंवाने वाले सभी लोग एक ही जगह विजयपुर तालुक के अलियाबाद के रहने वाले थे। दुर्घटना के बाद गाड़ी का ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस आरोपी ड्राइवर की खोज कर रही है। हादसे की सूचना मिलते ही तालिकोट पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी शवों को कब्जे लिया है।












Click it and Unblock the Notifications