Karnataka: 'बजरंग बली का आशीर्वाद मिला, बजरंग दल को करेंगे बैन', कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी बोले

Congress सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कर्नाटक की जीत के लिए जनता का आभार जताया। साथ ही बजरंग दल को बैन करने की बात कही।

Congress mp Imran Pratapgarhi

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है, जहां कांग्रेस पूर्ण बहुमत पाती नजर आ रही। ऐसे में बेंगलुरु से लेकर दिल्ली तक पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। इस बीच कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने बजरंग दल को बैन करने की बात कही है। उन्होंने दावा किया कि बजरंग बली से लेकर सूफी संतों को मानने वाले सभी ने कांग्रेस को वोट दिया।

इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि राहुल गांधी ने जो भारत जोड़ो यात्रा की थी, ये उसका असर है। कर्नाटक की जनता को नफरत नहीं पसंद, ऐसे में उसने बीजेपी को नकार दिया। बजरंग बली का आशीर्वाद हमें मिला है, हम चुनाव जीते हैं, तो बजरंग दल बैन ही होगा।

वहीं इस परिणाम पर ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि बीजेपी ने कर्नाटक को नफरत की प्रयोगशाला में बदलने का प्रयास किया। हिजाब-हलाल जैसे मुद्दे उठे, चुनाव प्रचार में गृहमंत्री ने मुस्लिम रिजर्वेशन को लेकर खुलेआम नफरत बांटी, लेकिन जनता ने सब नकार दिया। मोहब्बत की दुकानें खुलने लगी हैं और नफरती दुकानों के शटर बंद हो रहे हैं।

इमरान की वजह से हुआ था विवाद
दरअसल कर्नाटक चुनाव की प्रक्रिया जब चल रही थी तो यूपी के माफिया अतीक अहमद का मर्डर हो गया। उससे इमरान प्रतापगढ़ी की करीबियां थीं। वहीं इसी बीच कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की। जिसमें इमरान का नाम था। सूत्रों के मुताबिक इससे स्टेट यूनिट नाराज हो गई थी, क्योंकि हाईकमान ने उनसे इस बारे में बात नहीं की। हालांकि इसका कोई प्रभाव चुनाव में नहीं पड़ा।

बरजंग दल को बैन करने का वादा
कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के दौरान बजरंग दल का मुद्दा खूब उठाया और उसकी तुलना बैन संगठन पीएफआई से कर दी। कांग्रेस ने वादा किया था कि वो सत्ता में आते ही बजरंग दल को बैन करेगी, हालांकि बाद में जब विवाद बढ़ा तो उसके नेता पलट गए। उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र में ऐसी बात नहीं लिखी है। बीजेपी ने भी इस मुद्दे को खूब भुनाने की कोशिश की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+