कर्नाटक ने कोविड प्रतिबंधों में दी ढील, अब पूरी क्षमता के साथ खुलेंगी ये चीजें
नई दिल्ली, 4 फरवरी: देश में कोरोना वायरस के केस अब कम हो रहे हैं, जहां शुक्रवार को आंकड़ा 1.50 लाख से नीचे रहा। कर्नाटक में भी हालात सुधर रहे हैं। ऐसे में सरकार ने वहां पर कोविड प्रतिबंधों में ढील दी है। जिसके तहत अब जिम, सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल और योग केंद्र 100 प्रतिशत क्षमता के साथ खुल सकेंगे। इस दौरान सभी को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। इसके लिए सरकार ने शुक्रवार को विस्तृत आदेश जारी किया।

वहीं दूसरी ओर राज्य में पिछले 24 घंटे में 14950 ने नए मामले सामने आए, जबकि 53 लोगों की जान इस वायरस ने ली। राहत भरी बात ये रही कि राज्य में 40,599 मरीज ठीक हुए हैं। ऐसे में अब वहां पर एक्टिव केस की संख्या 1,23,098 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बेंगलुरु में पॉजिटिविटी रेट अब एक अंक गिरकर 9.17 प्रतिशत हो गया है, जबकि रोजाना के मामलों में 80 प्रतिशत की गिरावट आई है।
Recommended Video
देश में क्या है हालात?
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,49,394 नए केस सामने आए हैं और 1072 लोगों की मौत हुई। इस अवधि में कोरोना से 2,46,674 लोग ठीक हुए हैं। देश में एक्टिव केसों की संख्या 14,35,569 है और कुल 5,00,055 लोगों ने अपनी जान गंवाई। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में वैक्सीनेशन आंकड़ा 1,68,47,16,068 (168.47 करोड़) हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications