मैसूर गैंगरेप में 5 आरोपी गिरफ्तार, एक आरोपी के नाबालिग होने का भी शक

बेंगलुरु, 29 अगस्त: कर्नाटक के मैसूर शहर में मंगलवार को एक दुखद घटना हुई, जहां 5 लोगों ने मिलकर एक छात्रा के साथ हैवानियत की। इसके अलावा उसके दोस्त पर जानलेवा हमला भी किया। घटना के बाद से कर्नाटक पुलिस पर सवाल खड़े किए जा रहे थे, लेकिन अब सबूतों की मदद से गैंगरेप में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अभी भी फरार है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के खिलाफ उनके पास फॉरेंसिक सबूत मौजूद हैं।

Recommended Video

    Mysuru Gang Rape Case: विपक्ष के निशाने पर BJP सरकार,5 आरोपी Arrest,1 नाबालिग शामिल | वनइंडिया हिंदी
    Mysuru

    कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण सूद ने शनिवार को बताया कि मैसूर में हुए गैंगरेप मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी तमिलनाडु के तिरुपुर जिले के मजदूर हैं। गिरफ्तार लोगों में एक नाबालिग लग रहा है, जिसकी उम्र 17 साल के करीब है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है, वो उम्र संबंधित दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। इसके अलावा फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो कई जगहों पर छापेमारी कर रही है।

    महाराष्ट्र की थी लड़की
    जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवती महाराष्ट्र की रहने वाली है, जो मैसूर विश्वविद्यालय में पढ़ाई करती थी। मंगलवार शाम वो अपने दोस्त के साथ चामुंडी हिल्स गई हुई थी। ये शहर के बाहर का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। वहां पर आरोपी शराब पी रहे थे और उन्होंने लड़की को देखते ही उसका पीछा शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने उसके साथ हैवानियत की। फिर 6 घंटे बाद लड़की और उसके दोस्त को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    मांग रहे थे पैसे
    पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने लड़का-लड़की को घेर लिया और उनसे पैसे मांगने लगे। जब दोनों ने पैसे देने से मना कर दिया, तो उन्होंने सबसे पहले लड़के को पीटा और फिर लड़की के साथ गैंगरेप किया। शुरू में तो युवती सदमे में थी, जिस वजह से बयान भी नहीं दर्ज करवा पाई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+