कर्नाटक में Omicron का आंकड़ा पहुंचा 64, लागू हो सकती हैं नई पाबंदियां, बेंगलुरु बना Red Zone
बेंगलुरु, 02 जनवरी। एक बार फिर से कोरोना के बढ़ते केसों ने लोगों को चिंता में डाल दिया है, स्थिति बिगड़ने ना पाए इसलिए अभी से ही राज्य सरकारें उचित कदम उठा रही हैं। कर्नाटक भी इस बात से अछूता नहीं है और इसी कारण यहां पर 28 दिसंबर से अगले 10 दिनों के लिए नाइट कर्फ्यू लगा हुआ है, जो रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू होता है लेकिन इसके बावजूद कोरोना का प्रकोप राज्य में बढ़ रहा है, जिसके बारे में कर्नाटक के Revenue मंत्री आर. अशोक ने आज बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि कोविड की स्थिति अगर इसी रफ्तार से बढ़ती रही तो राज्य में नए प्रतिबंध लागू हो सकते हैं।नाइट कर्फ्यू की समय सीमा बढ़ाई भी जा सकती है। आर अशोक ने कहा है कि बेंगलुरु, केंद्र सरकार की ओर से घोषित लिस्ट में रेड जोन में हैं। बेंगलुरू में फिलहाल तो अलर्ट जारी है और अगर जरूरत पड़ी तो शहर में और भी पांबंदियां लागू की जाएंगी। ऐसा करके हम अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या को कम कर सकेंगे।
अगर आंकड़ों की बात करें तो शनिवार को कर्नाटक में 1,00 नए कोरोना के केस सामने आए थे, जिनमें 5 लोगों की मौत हुई थी। राज्य में Positivity रेट .86% हो गया है। जबकि रविवार को कर्नाटक में ओमिक्रान केस की संख्या 64 पहुंच गई है। शनिवार को कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बीसी नागेश भी कोरोना संक्रमित हो गए। हालात के मद्देनजर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पहले ही संकेत दे चुके हैं कि वो आने वाले दिनों में कड़े फैसले ले सकते हैं।
Recommended Video

अगर पूरे देश की बात करें रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 27,553 नए केस सामने आए हैं और 284 लोगों ने दम तोड़ा है जबकि 9,249 लोग ठीक भी हुए हैं। डब्ल्यूएचओ की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने कहा कि ओमिक्रॉन बहुत तेजी से फैल रहा है लेकिन इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है लेकिन बहुत ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि सावधानी ही बचाव है। जब भी आप घर से बाहर निकलें मास्क जरूर लगाकर निकलें।
-
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे?












Click it and Unblock the Notifications