Prajwal Revanna: प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ बड़ा एक्शन, जर्मनी से बेंगलुरु पहुंचते ही गिरफ्तार
जेडीएस के निलंबित सांसद प्रज्वल रेवन्ना ( Prajwal Revanna) के खिलाफ एसआईटी ने बड़ा एक्शन लिया है। जर्मनी से बेंगलुरु एयरपोर्ट पर पर उतरते ही एसआईडी ने गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच के कार्यालय ले गई।
जेडीएस के पूर्व सांसद की गिरफ्तारी से पहले अग्रिम जमानत याचिका दायर की गई थी, जिसे बेंगलुरु की स्पेशल कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इस बीच पुलिस ने बेंगलुरू के हसन में स्थित रेवन्ना के घर के तलाशी ली। जिसमें पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री बरामद होने की बात कही।

दरअसल, प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ अब तक तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए है, जिनमें से तीन केस बलात्कार और एक यौन उत्पीड़न का है। जेएस नेता के खिलाफ पहला केस 28 अप्रैल को हासन के होलेनारसीपुरा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था, जिसमें उनकी 47 साल की पूर्व नौकरानी ने प्रज्वल पर यौन शोषण का आरोप लगाया।
मामले की जांच कर रही कर्नाटक पुलिस क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीम ने गुरुवार देर रात जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को जर्मनी से बेंगलुरु वापस आते ही गिरफ्तार कर लिया।
प्रज्वल के खिलाफ कई दर्ज मामले
प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ तीन अलग-अलग मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें से 3 बलात्कार के और एक यौन उत्पीड़न का है। प्रज्वल पर पहला मामला 28 अप्रैल को हासन के होलेनारसीपुरा पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ, जिसे 47 साल की पूर्व नौकरानी ने दर्ज कराया। महिला ने रेवन्ना पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। दूसरा मामला एक अन्य महिला ने दर्ज, जिसकी उम्र 60 वर्ष है। इसने भी जेडीएस नेता पर रेप के आरोप लगाए। इसके अलावा एक अन्य मामले को एसआईटी ने दर्ज किया है।
प्रज्वल पर कैसा एक्शन?
प्रज्वल पर बलात्कार के तीन मामले आईपीसी की धारा 376 के तहत दर्ज हैं, जबकि 354 B,354 C,506 के मामले भी प्रज्वल पर दर्ज हैं। पूरी जांच बेंगलुरु की क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है।












Click it and Unblock the Notifications