लोकसभा में हार के बाद कांग्रेस के लिए बड़ी खबर, कर्नाटक में भाजपा को दी करारी मात

बेंगलुरू। कर्नाटक नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनी है। भाजपा दूसरे और जेडीएस तीसरे नंबर पर है। कर्नाटक शहरी स्थानीय निकाय के लिए 1221 वार्ड पर हुए चुनाव में कांग्रेस ने 509 वार्डों में जीत हासिल की है। भाजपा ने 366 वार्डों में जीत दर्ज की है। जेडीएस ने 174 पर जीत हासिल की है। बसपा को तीन वार्ड पर जीत मिली है।

 1221 वार्ड पर हुए चुनाव

1221 वार्ड पर हुए चुनाव

राज्य में 29 मई को 63 शहरी निकाय चुनाव कराए गए थे। जिसमें 7 सिटी म्युनिसिपल कौंसिल, 33 टाउन म्युनिसिपल कौंसिल और 22 नगर पंचायत शामिल हैं। जिनके नतीजे 31 मई यानी आज घोषित हुए है।

सिटी म्युनिसिपल कौंसिल की 217 सीटों में से भाजपा को 56, कांग्रेस को 90, जेडीएस को 38, बसपा को 2, निर्दलीय को 25 और अन्य को 6 सीटें मिली हैं।

टाउन म्युनिसिपल कौंसिल में कांग्रेस का दबदबा

टाउन म्युनिसिपल कौंसिल में कांग्रेस का दबदबा

30 टाउन म्युनिसिपल कौंसिल की 714 सीटों में से कांग्रेस को 322, भाजपा को 184, जेडीएस को 102, बसपा को 1, सीपीआईएम को 2, निर्दलीय को 102 और अन्य को एक सीट मिली है। 19 नगर पंचायत में 290 सीटों में से भाजपा को 126, कांग्रेस को 97, जेडीएस को 34 और निर्दलीय को 33 सीटें मिली हैं।

 लोकसभा में हुई थी हार

लोकसभा में हुई थी हार

कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएसकी गठबंधन की सरकार है लेकिन दोनों पार्टियों ने स्थानीय निकाय चुनाव अलग-अलग लड़ा है। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन में चुनाव लड़े थे और उन्हें कर्नाटक की 28 में से महज एक सीट पर ही जीत मिल सकी थी। कर्नाटक की कुल 28 में से 25 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की जबकि एक सीट निर्दलीय के खाते में गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+