कर्नाटक: कैसे रंगे हाथों पकड़ा गया बीजेपी MLA का बेटा ? लोकायुक्त ने बताई पूरी बात, विधायक के बारे में ये कहा

कर्नाटक में भाजपा विधायक के बेटे की रिश्वतखोरी मामले में एमएलए की रोल की भी जांच हो रही है। मदल विरुपक्षप्पा के बेटे को लोकायुक्त की कार्रवाई में 40 लाख रिश्वत लेते पकड़ा गया था। 6 करोड़ घर से भी मिले हैं।

karnataka-lokayukta-told-how-bjp-mla-s-son-caught-red-handed-with-40-lakh-cash

कर्नाटक में बीजेपी विधायक मदल विरुपक्षप्पा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक लोकायुक्त उन्हें ही मुख्य आरोपी मानकर बेटे के रिश्वत कांड की जांच कर रहा है। कर्नाटक के लोकायुक्त के भ्रष्टाचार-निरोधी शाखा ने ना सिर्फ बीजेपी विधायक के बेटे प्रशांत कुमार को 40 लाख रुपए कैश लेते पकड़ा था, बल्कि उसके घर और दफ्तर से कुल मिलाकर 8 करोड़ रुपए से ज्यादा कैश भी जब्त किए हैं। राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसलिए यह मामला रानीतिक रंग ले चुका है। जहां कांग्रेस बीजेपी पर निशाना साध रही है, तो भाजपा भी आईना लेकर बैठ गई है।

कैश कांड में विधायक आरोपी नंबर वन-रिपोर्ट

कैश कांड में विधायक आरोपी नंबर वन-रिपोर्ट

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक कर्नाटक के बीजेपी विधायक मदल विरुपक्षप्पा को बेटे की रिश्वतखोरी और उसके घर और दफ्तर से 8 करोड़ रुपए से ज्यादा कैश बरामद होने के मामले में एमएलए को ही मुख्य आरोपी बनाया गया है। शुक्रवार को लोकायुक्त के भ्रष्टाचार-निरोधी यूनिट ने उनके अफसर बेटे को 40 लाख रुपए घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। इस साल कर्नाटक विधानसभा चुनाव होने हैं, उससे ठीक पहले की इस घटना से सत्ताधारी बीजेपी की भारी फजीहत हो रही है। लोकायुक्त के भ्रष्टाचार निरोधी शाखा ने गुरुवार को विधायक के बेटे प्रशांत कुमार को उसके दफ्तर में रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था। उसके दफ्तर से अलग से भी 1.75 करोड़ रुपए कैश बरामद हुए थे। फिर विधायक के बेटे के घर पर हुई छापेमारी में 6 करोड़ रुपए अलग से जब्त किए गए हैं।

मेरे परिवार के खिलाफ कोई साजिश की गई है-बीजेपी विधायक

मेरे परिवार के खिलाफ कोई साजिश की गई है-बीजेपी विधायक

सूत्रों के मुताबिक एमएलए के बारे में जानकारी नहीं है कि वह कहां हैं और उन्होंने अग्रिम जमानत की याचिका दायर की है। मदल विरुपक्षप्पा दावणगेरे जिले की चन्नागिरी सीट से विधायक हैं। वह सरकारी स्वामित्व वाले कर्माटक सोप एंड डिटर्जेंट लिमिटेड के चेयरमैन थे, जिस पद से उन्होंने शुक्रवार सुबह ही इस्तीफा दे दिया है। उनके बेटे बेंगलुरु में वाटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड में चीफ अकाउंटेंट हैं। विरुपक्षप्पा ने राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को भेजी एक चिट्ठी में कहा है, 'मेरे परिवार के खिलाफ कोई साजिश की गई है। मेरे ऊपर आरोप हैं, इसलिए नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मैं इस्तीफा दे रहा हूं।'

दफ्तर से तीन बैग में भरे हुए थे कैश

दफ्तर से तीन बैग में भरे हुए थे कैश

गुरुवार को लोकायुक्त के अधिकारियों ने उनके चीफ अकाउंटेंट बेटे को केएसडीएल दफ्तर से 40 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था और गिरफ्तार कर लिया था। इसके अलावा उनके दफ्तर से कैश से भरे तीन बैग भी मिले थे, जिसे जब्त कर लिया गया था। कर्नाटक के लोकायुक्त ने बताया, 'लोकायुक्त के एंटी-करप्शन ब्रांच ने कल बीजेपी एमएलए मदल विरुपक्षप्पा के बेटे प्रशांत मदल को 40 लाख रुपए घुस लेते पकड़ा था। उसके दफ्तर से 1.7 करोड़ रुपए से ज्यादा कैश बरामद किया गया था।'

विधायक के रोल की जांच हो रही है- लोकायुक्त

विधायक के रोल की जांच हो रही है- लोकायुक्त

लोकायुक्त ने कहा कि उन्हें शिकायत मिली थी कि कर्नाटक प्रशासनिक सेवा के 2008 बैच के अधिकारी प्रशांत मदल ने साबुन और बाकी डिटर्जेंट बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल की डील के लिए 81 लाख रुपए की मांग की है। लोकायुक्त बीएस पाटिल ने बताया कि 'एक केस दर्ज किया गया था। उसके आधार पर हमने ट्रैप बिछाया। पांच लोग गिरफ्तार किए गए हैं, उनमें तीन वो लोग भी शामिल हैं, जो रिश्वत के साथ आए थे। (बीजेपी विधायक के)रोल की जांच हो रही है। सरकार की ओर से कोई दबाव नहीं है।'

Recommended Video

    Karnataka BJP MLA Madaal Virupakshappa कौन हैं, जिन पर लगे हैं घूसखोरी के आरोप | वनइंडिया हिंदी
    लोकायुक्त स्वतंत्र जांच करेगा- मुख्यमंत्री

    लोकायुक्त स्वतंत्र जांच करेगा- मुख्यमंत्री

    इस मामले के उजागर होने के बाद विपक्षी कांग्रेस उत्साहित है। पार्टी नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आरोप लगाया है कि '40 परसेंट सरकार की लूट बिना रुके चालू है...40 लाख घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया, अब 6 करोड़ रुपए बीजेपी एमएलए के बेटे के घर से बरामद हुआ है। पिता चेयरमैन है और बेटा पैसे लेता है! बीजेपी का कोजी करप्ट नेक्सस!' कर्नाटक के सीएम बोम्मई ने कहा है कि लोकायुक्त स्वतंत्र जांच करेगा। उन्होंने विपक्षी कांग्रेस पर भी निशाना साधा, 'हमने भ्रष्टाचार रोकने के लिए लोकायुक्त को फिर से स्थापित किया है। कांग्रेस के शासन काल में लोकायुक्त भंग होने से कई केस बंद हो गए थे। हम उन मामलों की जांच करेंगे जो बंद कर दिए गए थे। लोकायुक्त एक स्वतंत्र संस्था है और हमारा स्टैंड साफ है। यह संस्था स्वतंत्र रूप से जांच करेगा और हम इसमें दखल नहीं देंगे। '

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+