कर्नाटक में रोचक मुकाबला- भाजपाई के विरोध में लड़ रहा ये दिग्गज उम्मीदवार भी मोदी के नाम पर मांग रहा वोट
Karnataka Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तीसरे चरण के लिए 7 मई को कुल 95 सीटों पर मतदान होना है। इन 95 सीटों में से कर्नाटक की 14 सीटों के लिए मतदान होगा।
कर्नाटक की जिन 14 सीटों के लिए मतदान होगा उनमें से छह सीट हॉट सीट है। ये हॉट सीट गुलबर्गा, हावेरी, धारवाड़, बीदर, शिमोगा और बेलगाम सीट शामिल है। इन सीटों में शिमोगा ऐसी सीट है जिसमें सबसे रोचक मुकाबला माना जा रहा है।

इसकी वजह है कि शिमोगा से भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ एक दिग्गज नेता जो चुनाव लड़ रहे हैं उन्होंने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर जनता से वोट मांगा रहे हैं। आइए जानते हैं इनमें से किसका पड़ला है भारी?
भाजपाई के विरोध में लड़ रहा ये दिग्गज उम्मीदवार
कर्नाटक की सबसे हाई प्रोफाइल शिमोगा सीट पर इस बार भाजपा की अस्मिता दांव पर है क्योंकि इस सीट पर येदियुरप्पा के बेटे और मौजूदा सांसद बीएस राघवेंद्र का मुकाबला भाजपा सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और पुराने भाजपाई केएस ईश्वरप्पा से है। जिन्होंने कर्नाटक भाजपा नेतृत्व से नाराज होकर खुद ही शिमोगा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार बनकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
मोदी के नाम पर मांग रहे वोट
खास बात ये हैं कि चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा उम्मीदवार बीएस राघवेंद्र पीएम मोदी और मोदी सरकार में पिछले दस वर्षों में किए गए विकास कार्यों का जिक्र करके प्रचार करते हुए अपने लिए वोट की डिमांड करते हुए नजर आए। वहीं भाजपा के दिग्गज नेता और कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री केएस ईश्वरप्पा शिमोगा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ते हुए पीएम मोदी के नाम पर अपने लिए वोट मांग रहे हैं।
ईश्वरप्पा ने क्यों की बगावत?
दरअसल, ईश्वरप्पा ने भाजपा से बगावत की इसके पीछे प्रमुख कारण वह चाहते थे कि हावेरी लोकसभा सीट से उनके बेटे कंटेश के लिए टिकट चाह रहे थे लेकिन कर्नाटक भाजपा नेतृत्व ने उन्हें टिकट नहीं दिया। हावेरी लोकसभा सीट से ईश्वरप्पा के बेटे कंटेश को टिकट ना मिलने का प्रमुख कारण येरियुरप्पा और उनके बेटे और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बिवाई विजयेंद्र ने टिकट देने में अडंगा पैदा किया था।
जिसके बाद नाराज होकर ईश्रप्पा ने खुद ही येदियुरप्पा के बेटे और मौजूदा सांसद राघवेंद्र के खिलाफ चुनाव मैदान में उतर कर ताल ठोका है। याद रहे कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री ईश्वरप्पा को भाजपा ने पहले ही छह साल के लिए निष्काषित कर दिया था।
शिमोगा में त्रिकोणीय मुकाबला
बता दें शिमोगा सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला है। इस सीट पर तीनों प्रत्याशी खास हैं क्योंकि इनमें से दो प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्रियों के बच्चे हैं और एक उम्मीदवार खुद कर्नाटक राज्य का पूर्व उपमुख्यमंत्री हैं।
भाजपा ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और लिंगायत समुदाय के कद्दावर नेता बीएस येदियुरप्पा के बेटे और मौजूदा सांसद बीएस राघवेंद्र के खिलाफ कन्नड़ सुपरस्टार शिवराज कुमार की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री एस.बंगरप्पा की बेटी गीता कुमार को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री ईश्ववरप्पा निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं
किसका पड़ला है भारी
हालांकि शिमोगा सीट की बात करे तो ये सीट भाजपा का गढ़ रही है और शिमोगा सीट पर पिछले 4 लोकसभा चुनाव में भगवा लहरा रहा है। इसके अलावा भाजपा की इस सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता येदियुरप्पा की मजबूत पकड़ हैं, येदियुरप्पा खुद इस सीट से एक बार सांसद चुने जा चुके हैं । इसलिए उन्होंने भाजपा के लिए सुरक्षित माने जाने वाली शिमोगा सीट से अपने बेटे को उतारा है। हालांकि माना जा रहा है कि सिमोगा सीट पर भाजपा से नाराज वोटरों का वोट ईश्वरप्पा की झोली में जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications